ग्रामीण प्रतिभाओं का दिखा दम, कोई नहीं किसी से कम

श्री वेद मित्र द्विवेदी मेमोरियल खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

खेलपथ संवाद

कुड़वार, सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश)। कुड़वार ब्लाक, जिला सुल्तानपुर के सुदूर गांव तिरछे में श्री वेद मित्र द्विवेदी मेमोरियल खेलकूद प्रतियोगिता में गांव के ग्रामीण प्रतिभाओं ने अपने शानदार खेल कौशल से सभी की वाहवाही लूटी। ग्रामीण प्रतिभाओं के शानदार प्रदर्शन पर उपस्थित खेलप्रेमियों ने उन्हें करतल ध्वनि के बीच शाबासी दी।

यह प्रतियोगिता सब जूनियर एवं जूनियर बालक एवं बालिकाओं वर्ग में आयोजित की गई। 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़ के साथ बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में होनहारों ने दमखम दिखाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख  कुड़वार के प्रतिनिधि योगेंद्र प्रताप सिंह उर्फ बबलू सिंह एवं ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि श्याम बहादुर यादव ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। खेलों का संचालन विजय कुमार दीक्षित एवं शिव रामपाल ने किया। प्रतियोगिता के आयोजकों राजीव द्विवेदी, विनय मित्र द्विवेदी, आलोक द्विवेदी एवं अनिल द्विवेदी ने मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्प गुच्छ प्रदान करके किया।

ग्रुप ए में 100 मीटर बालक वर्ग में विराट ने प्रथम, आयुष मिश्रा ने दूसरा स्थान एवं शुभ शुक्ला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ग्रुप बी 100 मीटर दौड़ में अनुराग ने प्रथम स्थान, शौर्य मिश्रा ने दूसरा स्थान एवं दिव्यांशु मिश्रा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 50 मीटर ग्रुप बी बालक वर्ग में देव कुमार ने प्रथम, सौरभ ने द्वितीय एवं पार्थ द्विवेदी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

ग्रुप ए 50 मीटर में देव कुमार ने प्रथम, सौरव ने द्वितीय एवं अथर्व द्विवेदी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ग्रुप बी बालक वर्ग 50 मीटर में लक्षद्वीप में प्रथम, रूद्र द्विवेदी ने दूसरा एवं आदित्य सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ग्रुप सी में 200 मीटर में सिद्धांत दुबे ने प्रथम स्थान, पीयूष ओझा ने दूसरा स्थान एवं अंश ओझा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर बालक वर्ग में विकास ने प्रथम एवं पीयूष ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

बालिका वर्ग में 100 मीटर रेस में अनन्या दुबे ने प्रथम, दीपांशी ने दूसरा स्थान एवं नैंसी यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में शिवानी ने प्रथम स्थान, शिवांशी ने दूसरा स्थान एवं आर्या यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग 200 मीटर में लाडली ने प्रथम, सृष्टि ने दूसरा स्थान एवं स्वीटी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग कबड्डी खेल में आजाद एकादश ने नेहरू एकादश को 20 के मुकाबले 18 अंक से हराकर विजेता बनी।

प्रतियोगिता में संतराम मिश्रा, ज्ञान प्रकाश मिश्रा, शिवनाथ द्विवेदी, एडवोकेट अनिल द्विवेदी, उमेश द्विवेदी, अशोक द्विवेदी, बदल द्विवेदी, दीपक द्विवेदी, वरुण द्विवेदी, तनय द्विवेदी, विजय मिश्रा, अजय द्विवेदी, नरेंद्र द्विवेदी करुणा शंकर द्विवेदी एवं पार्थ द्विवेदी आदि खेल प्रेमियों ने उपस्थित होकर अपना सहयोग किया। अंत में प्रतियोगिता के आयोजक राजीव द्विवेदी ने मुख्य अतिथि, प्रतिभागी खिलाड़ियों,सहयोगियों एवं उपस्थित खेलप्रेमियों का आभार व्यक्त किया।

रिलेटेड पोस्ट्स