एनजीए क्रिकेट क्लब की बेटियों ने फहराया खिताबी जीत का परचम

वीर शौर्य क्रिकेट अकादमी के होनहार बालकों ने जीता खिताब

22वीं अंडर-19 उत्तराखंड राज्यस्तरीय अंतर विद्यालय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता

खेलपथ संवाद

मंगलौर, हरिद्वार (उत्तराखंड)। वीर शौर्य क्रिकेट अकादमी पीरपुरा मैदान पर आयोजित 22वीं अंडर-19 उत्तराखंड राज्य स्तरीय अंतर विद्यालय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में बालक वर्ग में वीर शौर्य क्रिकेट अकादमी ने हरिद्वार क्रिकेट क्लब को हराकर खिताब पर कब्जा किया प्रतियोगिता में तीसरा स्थान नेचर क्रिकेट क्लब एवं वामिका क्रिकेट क्लब को संयुक्त रूप से प्राप्त हुआ।

वीर शौर्य क्रिकेट अकादमी ने पहले खेलते हुए फैजान एवं अरशान की मदद से दो ओवर में 16 रन बनाए इसके जवाब में हरिद्वार क्रिकेट क्रिकेट क्लब दो ओवर में 16 रन बनाकर सिमट गई हरिद्वार की ओर से सहनूर एवं दानिश ने 10 रन की साझेदारी की और अपनी टीम को हार से नहीं बचा पाए।

इससे पहले सेमीफाइनल मैच में वीर शौर्य क्रिकेट अकादमी ने वामिका क्रिकेट क्लब को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल मैच में हरिद्वार क्रिकेट क्लब ने नेचर क्रिकेट क्लब को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।

बालिका वर्ग में एक ही टीम एनजीए क्रिकेट क्लब ने प्रतियोगिता में भाग लिया। फलस्वरुप फ्रेंडली मैच आपस में खेला गया और एनजीए क्रिकेट क्लब को विजेता घोषित किया गया। प्रतियोगिता में उमेश कुमार, सीमांत बिष्ट की निष्पक्ष शानदार अम्पायरिंग ने उपस्थित खेलप्रेमियों का मन मोह लिया।

प्रतियोगिता के अंत में मुख्य अतिथि समाजसेवी मोहम्मद इमरान अंसारी एवं खलील अहमद ने विजेताओं को मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वीर सुर क्रिकेट क्लब के निदेशक अवतार सिंह, अरसलान सादिक, प्रीति, क्रिकेट प्रशिक्षक उमेश, अब्दुल रहमान, मनोज कटारिया एवं आलोक द्विवेदी आदि खेल प्रेमियों ने उपस्थित होकर अपना सहयोग दिया। अंत में प्रतियोगिता के संचालक उत्तराखंड टेनिस बॉल एसोसिएशन के सचिव अमजद उस्मानी ने सहयोगियों एवं खेलप्रेमियों का आभार प्रकट किया।

रिलेटेड पोस्ट्स