राज्यस्तरीय अंतर-विद्यालय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ

समाजसेवी जुल्फिकार ठेकेदार ने किया प्रतियोगिता का उद्घाटन

खेलपथ संवाद

मंगलौर, हरिद्वार,( उत्तराखंड)। वीर शौर्य क्रिकेट अकादमी पीरपुरा मैदान पर अंडर-19 उत्तराखंड राज्य स्तरीय स्कूली टेनिस बॉल प्रतियोगिता प्रारंभ हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन समाजसेवी जुल्फिकार ठेकेदार ने किया। इस अवसर पर वीर शौर्य क्रिकेट अकादमी के निदेशक अवतार सिंह एवं उत्तराखंड टेनिस बॉल एसोसियन के सचिव अमजद उस्मानी ने मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्प गुच्छ प्रदान करके किया।

उत्तराखंड टेनिस बॉल एसोसिएशन के सचिव अमजद उस्मानी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग की टीमों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया जिसमें वीर शौर्य क्रिकेट एकेडमी, आरएमपी क्लब, शिव ग्लोबल स्कूल एकेडमी, वामिक क्रिकेट क्लब, आशु पब्लिक स्कूल की की टीम प्रमुख रही। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच आंसू पब्लिक स्कूल एवं एनजीए ऋषिकेश के बीच खेला गया। जिसमें एनजीए ऋषिकेश विजय रही। इस अवसर पर शाहनूर, वसीम, अब्दुल रहमान, मनोज कटारिया एवं सीमांत बिष्ट आदि ने उपस्थित होकर सहयोग दिया।

रिलेटेड पोस्ट्स