राष्ट्रीय आर्म बॉक्सिंग में पंकज और क्रिस ने फहराया परचम

सोनीपत के होनहार अब एशियन आर्म बॉक्सिंग में दिखाएंगे जलवा

खेलपथ संवाद  

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में आयोजित राष्ट्रीय आर्म बॉक्सिंग में खेवड़ा गांव (सोनीपत) के होनहारों ने पंकज आंतिल और क्रिस आंतिल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न केवल गोल्ड मेडल जीते बल्कि फरवरी 2026 में होने वाली एशियन आर्म बॉक्सिंग के लिए अपना टिकट भी पक्का कर लिया। यह दोनों खिलाड़ी महेंद्रा स्पोर्ट्स स्टेडियम खेवड़ा (सोनीपत) में कोच सुधीर से जीत के गुर सीखते हैं।

कोच सुधीर ने खेलपथ को बताया कि खेवड़ा जिला सोनीपत हरियाणा के आर्म बॉक्सिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा मलिकपुर स्टेडियम ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) में तीन दिवसीय राष्ट्रीय आर्म बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में महेंद्रा स्पोर्ट्स स्टेडियम खेवड़ा जिला सोनीपत (हरियाणा) के होनहार खिलाड़ी पंकज आंतिल ने सब जूनियर 38 किलो भार वर्ग तथा क्रिक आंतिल ने जूनियर 86 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। कोच सुधीर का कहना है कि अब ये दोनों खिलाड़ी एशियन आर्म बॉक्सिंग में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए तिरंगा ऊंचा करने का प्रयास करेंगे।

खिलाड़ियों के खेवड़ा पहुंचने पर कोच हरीश अहलावत, कोच दीपक सिवाच, कोच रितेश गुलिया, कोच सूरज हलालपुर, कोच अनुराग गोहाना, कोच यश पांचाल गोहाना, कोच रामप्रकाश, खिलाड़ी अरमान आंतिल, खिलाड़ी कुनाल आंतिल, खिलाड़ी पवन शर्मा, कोच मनोज देशवाल, कोच सागर गन्नोर, कोच शाहिल तंवर खरखोदा, कोच दीपक जुआ, कोच ग्रोरव खत्री कुडली, कोच रीतेश सोनीपत आदि ने हौसला बढ़ाते हुए एशियन प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने की शुभकामनाएं दीं।

मुई थाई खेल प्रतियोगिता में दिखाया दम

कोच सुधीर का कहना है कि हाल ही में महेंद्रा स्पोर्ट्स स्टेडियम मेरठ रोड खेवड़ा के तीन खिलाड़ियों ने श्री एसडी जगदीश गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल भिवानी में हुई राज्यस्तरीय मुई थाई प्रतियोगिता में सोनीपत जिले का प्रतिनिधित्व करते अपने खेल कौशल से सभी को प्रभावित किया। मुई थाई एसोसिएशन हरियाणा के जनरल सचिव सोमवीर वशिष्ठ ने बताया कि राज्यस्तरीय मुई थाई प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के 190 खिलाड़ियों ने शिरकत करते हुए मेडल जीते।

10-11 वर्ष के खिलाड़ियों में खेवड़ा सोनीपत के जयदेव जांगड़ा ने 48 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता। 12-13 आयु वर्ग मे पंकज आंतिल खेवड़ा ने 38 किलो भार वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया। इसी तरह सीनियर खिलाड़ी क्रिस आंतिल नाधनोर खेवड़ा ने-91 भार वर्ग में अम्बाला के खिलाड़ी को हराकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया।

रिलेटेड पोस्ट्स