तमिलनाडु राज्य ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में हवरांग अकादमी का कमाल

खिलाड़ियों ने सात स्वर्ण सहित कुल 21 पदक जीतकर जमाई धाक
खेलपथ संवाद
चेन्नई। तेरुवल्लूर जिले की 20 सदस्यीय ताइक्वांडो टीम ने एसआरएम विश्वविद्यालय, चेन्नई में आयोजित राज्य सब-जूनियर और सीनियर चैम्पियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता तमिलनाडु ताइक्वांडो एसोसिएशन के तहत इंडिया ताइक्वांडो, राष्ट्रीय फेडरेशन द्वारा आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में हवरांग एकेडमी के खिलाड़ियों ने सात स्वर्ण सहित कुल 21 पदक जीतकर अपनी धाक जमा दी।
हवरांग एकेडमी की जहां तक बात है, यहां के होनहार खिलाड़ी लगातार अपनी उपलब्धियों से अपने प्रदेश का गौरव बढ़ा रहे हैं। तेरुवल्लूर जिले की टीम ने कुल 21 पदक जीते, जिनमें 7 स्वर्ण, 10 रजत और 6 कांस्य पदक शामिल हैं। एकेडमी के छह खिलाड़ियों का चौथी सीनियर और सब-जूनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के लिए तमिलनाडु टीम में चयन किया गया है, जो 31 अगस्त से 2 सितम्बर तक जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम, कटक में आयोजित होगी।
सीनियर टीम की तरफ से डॉ. अशोक कुमार लेंका, पी. हर्षिणी और एस. हर्षा सीनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में भाग लेंगे। जबकि सब-जूनियर टीम में विद्या नायर, शक्षिणी, धिया दर्शिनी और धनशिका क्योरुगी (मुक्केबाजी) और पूमसे (फॉर्म्स) दोनों इवेंट्स में प्रतिस्पर्धा करेंगी।
राज्य स्तर की क्योरुगी (फाइटिंग) में पदक विजेता: स्वर्ण पदक: डी. शक्षिणी (अण्डर 20 किलोग्राम), विद्या नायर (अण्डर 32 किलोग्राम), रजत पदक: पी. कोमल सोलंकी (अण्डर 26 किलोग्राम), एल.एस. धनशिका (अण्डर 32 किलोग्राम), एम. लस्याश्री (अण्डर 35 किलोग्राम), श्रेयसी जोशी (अण्डर 41 किलोग्राम), एल. धुवरेश (अण्डर 41 किलोग्राम), कांस्य पदक: एम. हर्षदा (अण्डर 47 किलोग्राम)।
व्यक्तिगत पूमसे में धिया दर्शिनी (महिला) और सहस्रजीत प्रवीण (पुरुष) ने रजत पदक जीते। टीम पूमसे में धिया दर्शिनी, एल.एस. धनशिका और डी. शक्षिणी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया, जबकि महिला समूह पूमसे में श्रेयसी जोशी, विद्या नायर और एम. हर्षदा ने रजत पदक जीता। अतिरिक्त व्यक्तिगत पूमसे में धिया दर्शिनी को रजत, डी. शक्षिणी और एल. धुवरेश को कांस्य मिला। पेयर पूमसे में श्रेयसी जोशी और एल. धुवरेश ने रजत पदक जीता।
सीनियर वर्ग की क्योरुगी प्रदर्शन: एस. हर्षा ने अण्डर 73 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। सोना एस ने अण्डर 53 किलोग्राम, वर्षिणी अण्डर 57 किलोग्राम और मीडिकोंडा आकाश अण्डर 74 किलोग्राम ने कांस्य पदक जीते। पूमसे में पी. हर्षिणी ने व्यक्तिगत पूमसे और फ्रीस्टाइल पूमसे दोनों में दो स्वर्ण पदक जीते, जबकि बी. वर्षिणी ने व्यक्तिगत पूमसे में रजत पदक हासिल किया। डॉ. अशोक कुमार लेंका अंडर 60 आयु वर्ग में व्यक्तिगत पूमसे इवेंट में भाग लेंगे। टीम को आगामी राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन और अच्छे परिणाम की शुभकामनाएं ताकि हवरांग अकादमी के खिलाड़ी एशियाई चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई कर सकें।