विकल्प मिश्रा निखारेंगे कानपुर के होनहार तीरंदाजों का कौशल

राष्ट्रीय तीरंदाज ने किया सिक्स वीक सर्टिफिकेट कोर्स, ए ग्रेड हासिल

खेलपथ संवाद

कानपुर उत्तर प्रदेश की उद्योग नगरी कानपुर को एक नया तीरंदाजी कोच मिल गया है। जी हां महानगर कानपुर के विकल्प मिश्रा ने स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई)  के सौजन्य से नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स, पटियाला द्वारा आयोजित सिक्स वीक सर्टिफिकेट कोर्स को सफलतापूर्वक पूर्ण किया है।

विकल्प मिश्रा एक राष्ट्रीय तीरंदाज हैं। उन्होंने मई-जून 2025 सत्र के दौरान साई, एनएस ईस्टर्न सेंटर, कोलकाता में तीरंदाजी कोचिंग कोर्स में भाग लिया तथा 300 में से 219 अंक प्राप्त कर ग्रेड-ए  के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की। विकल्प मिश्रा की इस उपलब्धि से कानपुर तीरंदाजी संघ में उत्साह है। उनकी इस सफलता को कानपुर में एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। तीरंदाजी खेल को समर्पित वैभव गौड़ ने विकल्प मिश्रा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा विश्वास जताया कि उनकी कोचिंग से कानपुर के उदीयमान तीरंदाजों को नई दिशा और बेहतर प्रशिक्षण मिलेगा।

रिलेटेड पोस्ट्स