राष्ट्रीय खेलों में दो भाईयों ने योगा में जीते कांस्य

अभिषेक और रोहित का होगा जोरदार स्वागत
खेलपथ संवाद
जींद। जींद सीआईडी में तैनात विनोद शर्मा के 22 वर्षीय बेटे अभिषेक शर्मा ने उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में योगा में कांस्य पदक जीता है। अभिषेक के साथ-साथ उसके चचेरे भाई रोहित शर्मा ने भी इसी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता।
बुधवार को शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने दोनों खिलाड़ियों काे बधाई दी व कहा कि जींद पहुंचने पर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा में आयोजित 38वीं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम ने कांस्य पदक जीता है। टीम में कुल 5 खिलाड़ी थे, जिनमें से अभिषेक शर्मा और रोहित शर्मा जींद से थे। इससे पहले भी दोनों चचेरे भाई 36वीं व 37वीं खेल प्रतियोगिता में अपने प्रदेश के लिए पदक प्राप्त कर चुके हैं। रोहित के पिता संजय शर्मा शहर में जूतों का व्यापार करते है।समाजसेवी एवं जींद विकास संगठन के अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने कहा कि जींद पहुंचने पर दोनों को सम्मानित किया जाएगा।