कैप्टन रूप सिंह की याद में होगी हॉकी प्रतियोगिता

5-ए साइड हॉकी टूर्नामेंट शहर की टीमें दिखाएंगी दम

खेलपथ संवाद

ग्वालियर। कैप्टन रूप सिंह की यादों को जीवंत रखने के लिए आठ से 10 सितम्बर तक ग्वालियर में 5-ए साइड हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में सहभागिता के लिए सात टीमों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है।

खेलो भारत ग्वालियर महानगर द्वारा कैप्टन रूप सिंह की याद में 5-ए साइड हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग एवं ग्वालियर जिला हॉकी समिति के मार्गदर्शन में होने वाली इस प्रतियोगिता में शिरकत करने के लिए सात टीमों ने अभी तक अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है। प्रतियोगिता 8 सितम्बर से 10 सितम्बर तक चलेगी।

कैप्टन रूप सिंह की स्मृति में होने वाली इस प्रतियोगिता की आयोजन समिति की पहली बैठक में सचिव विनोद कटारे, शिववीर सिंह भदौरिया, हसरत कुरैशी, प्रताप सिंह, मदनलाल गुप्ता, गिर्राज गुर्जर, गजेन्द्र तिवारी, हिमांशु खत्री, शिवम बघेल, अविनाश राजावत आदि उपस्थित रहे। यह प्रतियोगिता राजमाता विजयाराजे सिंधिया खेल परिसर कम्पू में आयोजित होगी। यह जानकारी खेलो भारत मध्य भारत प्रांत के संयोजक ज्योदित्य भदौरिया ने दी है। यदि अभी भी किसी टीम का रजिस्ट्रेशन कराना है तो आयोजन समिति के शिवम बघेल से खेल परिसर में सम्पर्क किया जा सकता है।

रिलेटेड पोस्ट्स