धावक संजीवनी जाधव ने विश्व में बढ़ाया भारत का मान

पोर्टलैंड में 10 मीटर दौड़ में जीता गोल्ड मेडल
खेलपथ संवाद
नई दिल्ली।
एशियाई चैम्पियनशिप की कांस्य पदक विजेता संजीवनी जाधव पोर्टलैंड ट्रैक फेस्टिवल हाई परफॉर्मेंस प्रतियोगिता में महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में नम्बर वन रहीं। उन्होंने 32 मिनट 22.77 सेकेंड में ये उपलब्धि हासिल की। 27 साल की जाधव ने इससे पहले भी पोर्टलैंड में अच्छा प्रदर्शन किया है। वे पिछले साल दूसरे नम्बर पर रही थीं।
प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली एक और भारतीय रनर सीमा 32 मिनट 55.91 सेकेंड का समय लेकर पांचवें पायदान पर रहीं। राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के पदक विजेता अविनाश साबले ने पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज में आठ मिनट 21.85 सेकेंड का समय लेकर दूसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में आठ मिनट 11.20 में नेशनल रिकॉर्ड बनाते हुए रजत पदक जीता था। लेकिन इस बार वे अपने इस प्रदर्शन को नहीं दोहरा पाए।
महिला वर्ग में पिछले साल एशियाई खेलों में स्वर्ण (5000 मीटर) और रजत (3000 मीटर स्टीपलचेज) जीतने वाली पारुल चौधरी स्टीपलचेज में तीसरे नम्बर पर रहीं। उन्होंने नौ मिनट 31.38 सेकेंड समय के साथ कामयाबी हासिल की, जो पिछले साल बुडापेस्ट में उनके नौ मिनट 15.31 सेकेंट के राष्ट्रीय रिकॉर्ड से लगभग 16 सेकेंड ज्यादा है। प्रीति 10 मिनट 12.88 सेकेंड का समय लेकर 20वें नंबर पर रही। कोलराडो में अभ्यास कर रहे भारत के कई एथलीट पोर्टलैंड ट्रैक फेस्टिवल में हिस्सा ले रहे हैं।

रिलेटेड पोस्ट्स