पंजाबी तीरंदाजों प्रणीत कौर और सिमरनजीत कौर ने जीते पांच मेडल

तीरंदाजी एशिया कप में तीन स्वर्ण और दो चांदी के पदकों पर साधा निशाना
खेलपथ संवाद
संगरूर।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पंजाब के खिलाड़ियों द्वारा दिन-ब-दिन बढ़िया प्रदर्शन किया जा रहा है। हाल ही में पंजाब के खिलाड़ियों ने तीरंदाजी, हॉकी और बैडमिंटन में बड़ी सफलता हासिल की हैं। बगदाद (इराक) में हुई तीरंदाजी एशिया कप में पंजाब की दो तीरंदाजों सिमरनजीत कौर और प्रणीत कौर ने तीन स्वर्ण और दो रजत पदक जीते। 
अबोहर की सिमरनजीत कौर ने मिक्स टीम और महिला टीम में दो स्वर्ण पदक और व्यक्तिगत वर्ग में एक रजत पदक जीता। इसी तरह मानसा की प्रणीत कौर ने कंपाउंड के व्यक्तिगत वर्ग में स्वर्ण और कंपाउंड की टीम वर्ग में रजत पदक जीता। खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर बनी नई खेल नीति के ठोस परिणाम दिखने शुरू हो गए हैं।
पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने उक्त पंजाबी खिलाड़ियों को उनकी जीत पर बधाई दी और कहा कि यह उनकी कड़ी मेहनत और कोचों के मार्गदर्शन का यह सुफल परिणाम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर बनी नई खेल नीति के ठोस परिणाम दिखने शुरू हो गए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के खिलाड़ी इस साल होने वाले पेरिस ओलम्पिक खेलों की तैयारी जोर-शोर से कर रहे हैं और इस बार भी बड़ी संख्या में पंजाबी खिलाड़ी ओलम्पिक में हिस्सा लेंगे।

रिलेटेड पोस्ट्स