चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली ने जीता भारोत्तोलन का ओवरआल खिताब

अखिल भारतीय इंटर जोनल महिला भारोत्तोलन प्रतियोगिता में दिखाया दम
शिवाजी यूनिवर्सिटी की आरती को बेस्ट वेटलिफ्टर चुना गया
खेलपथ संवाद
धर्मशाला।
खेल परिसर धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में भारतीय विश्वविद्यालय संघ और हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला की तीन दिवसीय अखिल भारतीय इंटर जोनल महिला भारोत्तोलन प्रतियोगिता में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली ने ओवरआल विजेता का खिताब हासिल किया। जबकि मैंगलोर यूनिवर्सिटी कर्नाटक ने दूसरा और शिवाजी यूनिवर्सिटी महाराष्ट्र ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में शिवाजी यूनिवर्सिटी की आरती को बेस्ट वेटलिफ्टर चुना गया।
प्रतियोगिता के अंतिम दिन 76, 81 और 87 किलो भारवर्ग के मुकाबले हुए। 71 किलो भारवर्ग में शिवाजी यूनिवर्सिटी की प्राजकता सलुंखे ने स्वर्ण, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की दीक्षा शर्मा ने रजत और मैंगलोर यूनिवर्सिटी की थंनुषा ने कांस्य पदक हासिल किया। 76 किलोभार वर्ग में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की जीवन लता ने स्वर्ण, सवित्रीबाई फुले यूनिवर्सिटी की माने त्रुपति ने रजत और मैंगलोर यूनिवर्सिटी की यस्वनी ने कांस्य पदक हासिल किया। 81 किलोभार वर्ग में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला की हीना ने स्वर्ण, आंध्रा यूनिवर्सिटी की श्रीलक्ष्मी ने रजत और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की रेशमा ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
वहीं 81 किलोभार वर्ग में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की तमन्ना ने स्वर्ण, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की शिवानी यादव ने रजत और जेएनडीयू अमृतसर की अंजली जोशी ने कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति पद्मश्री प्रो. हरमहेंद्र सिह बेदी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर विजेताओं को सम्मानित किया।

रिलेटेड पोस्ट्स