इंग्लैंड के खिलाफ यशस्वी जायसवाल का नाबाद सैकड़ा

पहले दिन भारत ने पहली पारी में बनाए छह विकेट पर 336 रन
खेलपथ संवाद
विशाखापट्टनम।
दूसरे टेस्ट में भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में छह विकेट गंवाकर 336 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल 179 रन और रविचंद्रन अश्विन पांच रन बनाकर नाबाद हैं। भारत की तरफ से यशस्वी जायसवाल के अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही थी। रोहित 14 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें डेब्यूटेंट शोएब बशीर ने ओली पोप के हाथों कैच कराया। फिर यशस्वी ने शुभमन गिल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी निभाई। जब लग रहा था कि गिल बड़ी पारी खेल सकते हैं तभी जेम्स एंडरसन ने उन्हें विकेटकीपर फोक्स के हाथों कैच कराया। शुभमन पांच चौके की मदद से 34 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के बाद से वह लगातार फेल हो रहे हैं। 
भारत को 89 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। जेम्स एंडरसन ने शुभमन गिल को विकेटकीपर बेन फोक्स के हाथों कैच कराया। वह 46 गेंद में 34 रन बना सके। गिल ने पारी की शुरुआत तो अच्छी की थी और पांच चौके भी लगाए, लेकिन एंडरसन के खिलाफ उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। एंडरसन लगातार सीम और स्विंग से शुभमन से सवाल पूछ रहे थे। आखिर में गेंद ने शुभमन के बल्ले का किनारा लिया और विकेटकीपर के हाथों में चली गई। 
यशस्वी जायसवाल ने अपने शानदार फॉर्म को जारी रखा है। उन्होंने 151 गेंद में टेस्ट करियर का दूसरा शतक जड़ा। यशस्वी ने टेस्ट डेब्यू पर ही वेस्टइंडीज के खिलाफ 171 रन की पारी खेली थी। अब उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाकर बता दिया कि वह आने वाले समय के बड़े बल्लेबाज हैं। डेब्यू मैच में रजत पाटीदार दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हुए। दरअसल, रेहान अहमद की गेंद को रजत ने डिफेंड किया। गेंद उनके बल्ले से लगकर विकेट की तरह गई। रजत ने गेंद पर पैर मारकर उसे दूर करने की कोशिश की, लेकिन तब तक गेंद विकेट पर लग चुकी थी। रजत आउट होने के बाद काफी निराश दिखे। उन्होंने 32 रन की पारी खेली और अपनी पारी में तीन चौके लगाए। रजत ने यशस्वी के साथ चौथे विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल भारत का स्कोर चार विकेट पर 250 रन के पार पहुंच गया है। यशस्वी 150 रन के नजदीक हैं। उनके साथ अक्षर पटेल बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
भारत को 301 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। शोएब बशीर ने अक्षर पटेल को रेहान अहमद के हाथों कैच कराया। वह 27 रन बना सके। अक्षर और यशस्वी के बीच पांचवें विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी हुई। भारत को 330 के स्कोर पर छठा झटका। रेहान अहमद ने केएस भरत को शोएब बशीर के हाथों कैच कराया। वह 17 रन बना सके। फिलहाल यशस्वी जायसवाल 179 रन और रविचंद्रन अश्विन पांच रन बनाकर क्रीज पर हैं।

 

रिलेटेड पोस्ट्स