हरियाणा की सात बेटियां गोवा नेशनल गेम्स में दिखाएंगी जौहर

19 से 24 अक्टूबर तक आयोजित होंगे राष्ट्रीय खेल
खेलपथ संवाद
रोहतक।
गोवा में 19 से 24 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले नेशनल गेम्स में हरियाणा से सात महिला खिलाड़ियों का चयन बैडमिंटन के लिए हुआ है। चयन होने वाली महिला खिलाड़ी पहले भी अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित खेलों में परचम लहरा चुकी है। इसके अलावा इनमें से एक खिलाड़ी अनुपमा उपाध्याय चीन में होने वाले एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।
गोवा में होने वाले खेलों के लिए हरियाणा से अनुपमा उपाध्याय, इरा शर्मा, उन्नति हुड्डा, देविका सिहाग, रिद्धि कौर तूर, शिवानी संतोष और अक्षित महाजन शामिल हैं। इन खिलाड़ियों के चयन से हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन ने खुशी जताई है और हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन महासचिव अजय सिंघानिया ने बताया कि प्रदेश से महिला खिलाड़ी लगातार आगे बढ़ रही हैं, इनमें से कई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर चुकी हैं।

रिलेटेड पोस्ट्स