साई कुरुक्षेत्र की टीम ने वॉलीबाल में जीता सिल्वर

ऑल इंडिया वॉलीबाल टूर्नामेंट में दिखाया कमाल
खेलपथ संवाद
कुरुक्षेत्र।
भारतीय खेल प्राधिकरण कुरुक्षेत्र शाखा की वॉलीबाल टीम ने पंजाब संगरूर में हुए ऑल इंडिया वॉलीबाल टूर्नामेंट में दूसरा स्थान हासिल कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इस टीम ने कुरुक्षेत्र के साथ-साथ हरियाणा प्रदेश का नाम देश में रोशन किया है। 
इस टीम के सभी खिलाड़ियों को साई कुरुक्षेत्र की तरफ से सम्मानित भी किया गया है। पंजाब के संगरूर में सितम्बर के प्रथम सप्ताह में ऑल इंडिया वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में देश भर की टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में साई की तरफ से कप्तान लवी कुमार, सोनू जाखर, अमन कुमार, शेखर तुरान, योगेश, रजत, दिग्विजय सिंह, अभिषेक सांगवान, अर्जुन पुंडीर ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए वॉलीबाल प्रतियोगिता में सिल्वर पदक हासिल किया है। इस टीम का साई कुरुक्षेत्र में पहुंचने पर साई प्रभारी कुलदीप सिंह वडैच, वाॅलीबाल प्रशिक्षक एम सत्यनारायण, वॉलीबाल कोच राहुल सांगवान, साई से सेवानिवृत्त चीफ हॉकी कोच गुरविन्द्र सिंह, चीफ हॉकी कोच सुदेश शर्मा, हॉकी प्रशिक्षक नरेन्द्र ठाकुर ने स्वागत किया।

रिलेटेड पोस्ट्स