लोकप्रदीप का भारतीय ताइक्वांडो टीम में चयन

हावरंग अकादमी के होनहार ने बढ़ाया तमिलनाडु का गौरव

खेलपथ संवाद

चेन्नई। 19 से 22 जुलाई तक नासिक (महाराष्ट्र) में हुई ताइक्वांडो की चयन ट्रायल में हावरंग अकादमी के होनहार खिलाड़ी लोकप्रदीप ने अपनी प्रतिभा और कौशल का नायाब उदाहरण पेश करते हुए भारतीय टीम में जगह बनाकर समूचे तमिलनाडु का गौरव बढ़ाया है। इतना ही नही हावरंग अकादमी की नवोदित खिलाड़ी हर्षिनी ने भी जूनियर महिला व्यक्तिगत पूमसे वर्ग की ट्रायल में भाग लिया और रजत पदक जीतने के साथ ही भारतीय टीम में स्टैंडबाय के रूप में जगह बनाने में सफल रही।

तमिलनाडु का प्रतिनिधित्व करने वाले कैडेट नेशनल पूमसे चैम्पियनशिप में मास्टर के. लोकप्रदीप 2 डैन ब्लैक बेल्ट गोल्ड मेडलिस्ट को कैडेट एशियन पूमसे चैम्पियनशिप जोकि लेबनान में खेली जाएगी, उसके लिए भारतीय टीम में चयनित किया गया है। इतना ही नहीं हावरंग अकादमी की नवोदित खिलाड़ी हर्षिनी ने भी जूनियर महिला व्यक्तिगत पूमसे वर्ग की ट्रायल में भाग लिया और रजत पदक जीतने के साथ ही भारतीय टीम में स्टैंडबाय के रूप में जगह बनाने में सफल रही।

के. लोकप्रदीप पिछले 10 वर्षों से हावरंग अकादमी में ताइक्वांडो का प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं। लोकप्रदीप ने यूकेजी में पढ़ाई के दौरान ही ताइक्वांडो खेल को आत्मसात कर लिया था। उनके माता-पिता किरुबाकरन जयरमन प्रथम डैन ब्लैक बेल्ट हैं। वह हावरांग अकादमी के आधिकारिक प्रबंधक और तमिलनाडु टीम के मैनेजर भी हैं। पिछले 10 वर्षों से वह अकादमी के सभी बच्चों को प्रोत्साहित करने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं।

लोकप्रदीप अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता तथा प्रशिक्षक डॉ. अशोक लेंका को देते हैं। कोच डॉ. अशोक कुमार लेंका भारतीय वायु सेना के अनुभवी प्रशिक्षक होने के साथ ही, वे 5वें डैन ब्लैक बेल्ट, कुक्कीवॉन मास्टर, पूमसे के राष्ट्रीय पदक विजेता भी हैं। इतना ही नहीं डॉ. लेंका अंतरराष्ट्रीय एटीयू कोच एवं पदक विजेता होने के साथ ही पिछले 35 वर्षों से ताइक्वांडो खेल के विकास में प्राणपण से योगदान दे रहे हैं। कई राष्ट्रीय अवॉर्डों से विभूषित डॉ. अशोक लेंका वेटरन्स इंडिया स्पोर्ट्स विंग के राष्ट्रीय सचिव का दायित्व भी निभा रहे हैं।

लोकप्रदीप के भारतीय टीम में जगह बनाने पर डॉ. लेंका ने उसे बधाई देते हुए डब्ल्यूटी कॉर्डिनेटर बहरी, भारतीय ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष नामदेव, आईटी उपाध्यक्ष और तमिलनाडु के अध्यक्ष सोक्रेटोस का आभार मानते उम्मीद जताई कि यह होनहार अपने प्रदर्शन से देश का गौरव जरूर बढ़ाएगा। तमिलनाडु के सचिव सिधेश्वरन ने विदेशों में भारत का प्रतिनिधित्व करने और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को भरपूर समर्थन देने के लिए भारतीय ताइक्वांडो संघ का धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

रिलेटेड पोस्ट्स