हरियाणा महिला बॉक्सिंग में ओवरऑल चैम्पियन

बॉक्सरों ने 8 स्वर्ण और 1 कांस्य पदक जीता
खेलपथ संवाद
हिसार।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित युवा महिला राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में हरियाणा की बॉक्सरों ने 8 स्वर्ण और 1 कांस्य पदक के साथ ओवरऑल ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया। 
हरियाणा बॉक्सिंग संघ के महासचिव रविंद्र पान्नू ने बताया कि भावना शर्मा (हिसार) ने 48 किलोग्राम, अंशु ने 50 किलोग्राम , मोहिनी ने 52 किलोग्राम, तनु ने 54 किलोग्राम, प्रिया ने 57 किलोग्राम, प्रांजल यादव (हिसार) ने 70 किलोग्राम, मुस्कान (रोहतक) ने 75 किलोग्राम और कीर्ति (कैथल) ने +81 किलोग्राम में स्वर्ण पदक हासिल किया। अंकुर यादव ने 63 किलोग्राम में कांस्य पदक जीता है।

रिलेटेड पोस्ट्स