हरियाणा के 12 खिलाड़ियों ने जीते 18 पदक

स्पेशल ओलम्पिक्स वर्ल्ड गेम्स
खेलपथ संवाद
गुरुग्राम।
बर्लिन में हुए स्पेशल ओलम्पिक्स वर्ल्ड गेम्स में हरियाणा के 12 खिलाड़ियों ने 18 पदक जीते हैं। इसमें 8 स्वर्ण पदक, 5 रजत और 5 कांस्य पदक शामिल हैं। प्रदेश की टीम में गुरुग्राम के 6 खिलाड़ी शामिल रहे, जिन्होंने 9 पदक जीते। स्वदेश लौटने पर खिलाड़ियों व उनके कोच का भव्य स्वागत किया गया। 
कामकाजी महिला आवास में रह रही स्वीमिंग की कोच मनीषा व टेनिस की कोच ऊषा का आवास में स्वागत किया गया। गेम्स में भारत से विभिन्न खेलों के 190 खिलाड़ियों का दल गया था। देशभर के खिलाड़ियों ने कुल 202 पदक जीते हैं। स्वीमिंग की कोच मनीषा और टेनिस की कोच ऊषा का कामकाजी महिला आवास में भव्य स्वागत किया गया। मनीषा ने बताया कि गुरुग्राम में सरकारी स्वीमिंग पूल नहीं है। खिलाड़ियों ने अपने स्तर पर निजी पूल में तैयारी की। लॉन टेनिस की कोच ऊषा ने कहा कि भविष्य में भी खिलाड़ियों को अच्छा प्रशिक्षण देकर बेहतर तरीके से तैयार किया जाएगा। दोनों कोच का स्वागत करते हुए कामकाजी महिला आवास की कोच कविता सरकार ने कहा कि नारी सशक्तीकरण के लिए महिलाओं को आगे आना चाहिए।

रिलेटेड पोस्ट्स