रोहित सिंह ने दिलाई भारत को चांदी

ड्रैगन बोट विश्व कप में भारत ने जीता रजत पदक
खेलपथ संवाद
यमुनानगर।
चीन के हुबेइ प्रांत के यी चांग में हाल ही में अंतरराष्ट्रीय केनोइंग फेडरेशन द्वारा आयोजित ड्रैगन बोट विश्व कप में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए रजत पदक अर्जित किया। उल्लेखनीय है कि यमुनानगर के खिलाड़ी रोहित सिंह भी इस भारतीय टीम में शामिल हैं। 
रोहित सिंह की इस उपलब्धि ने जिला यमुनानगर एवं हरियाणा का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन किया है। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय, चंडीगढ़ में अधिवक्ता, रोहित सिंह ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा शहर के नेशनल पब्लिक स्कूल, कैम्प से प्राप्त की। पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में स्नातक के दौरान इन्होंने सुखना झील में इस खेल का अभ्यास किया। इससे पूर्व, ये 2019 में चीन के निंगबो में आयोजित विश्व कप में भाग लेने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा रहे।

रिलेटेड पोस्ट्स