हाॅकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद आज भी युवाओं के प्रेरणास्रोत

प्रतिभाएं मेहनत कर हॉकी के गौरव को वापस लौटाएं
खेलपथ संवाद
कुरुक्षेत्र।
हाॅकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जीवन से आज भी युवा हॉकी खिलाड़ियों को प्रेरणा मिल रही है। इस महान खिलाड़ी को आज पूरे विश्व में याद किया जा रहा है। इस खिलाड़ी ने अपना सारा जीवन हॉकी खेल को समर्पित करने का काम किया। इस महान खिलाड़ी को पूरा विश्व हॉकी के जादूगर के रूप में जानता है। यह कहना है समाजसेवी विनोद गर्ग का। 
हॉकी कुरुक्षेत्र एसोसिएशन की तरफ से मेजर ध्यानचंद के जीवन को ओलम्पिक दिवस के रूप में मनाया गया। इस ओलम्पिक डे पर द्रोणाचार्य स्टेडियम में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी विनोद गर्ग ने किया। इससे पहले समाजसेवी विनोद गर्ग, सेवानिवृत्त जिला खेलकूद अधिकारी यशवीर सिंह, साई के प्रभारी कुलदीप सिंह वड़ैच, हॉकी कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष विकास दीप संधू, हॉकी कुरुक्षेत्र के सचिव एवं सेवानिवृत्त हाकी चीफ कोच गुरविंद्र सिंह, ओलम्पियन एवं भारतीय हॉकी टीम के सदस्य सुरेंद्र कुमार पालड़, एम. सत्यनारायण, राहुल सांगवान, चांदराम, नरेंद्र ठाकुर, राकेश चैम्पियन करनाल, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मनीष राणा लक्की, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुखमणी ने मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। ओलम्पियन सुरेंद्र कुमार पालड़ ने मेजर ध्यानचंद को याद करते हुए कहा कि खिलाड़ियों को मेहनत करनी चाहिए।

रिलेटेड पोस्ट्स