जितेन्द्र पाल अध्यक्ष, सौरभ गौर सचिव पद पर मनोनीत

कानपुर पावरलिफ्टिंग संघ के वार्षिक चुनाव सम्पन्न 
खेलपथ संवाद
कानपुर।
रविवार को मोतीलाल खेड़िया स्कूल सभागार में कानपुर पावरलिफ्टिंग संघ के वार्षिक चुनाव सम्पन्न हुए जिसमें सौरभ गौर को पुनः सचिव पद पर निर्विरोध चुना गया जबकि अध्यक्ष पद पर जितेंद्र पाल, कोषाध्यक्ष पद पर सुधांशु आर्य निर्वाचित हुए। चुनाव ऑब्जर्वर राहुल शुक्ला सचिव उत्तर प्रदेश पावरलिफ्टिंग संघ तथा कुशाल साहनी कानपुर ओलम्पिक संघ की उपस्थित में हुए।
कार्यकारिणी गठित होने के उपरांत आगामी प्रतियोगिताओं की रूपरेखा तय की गई। बैठक में 29 और 30 जुलाई 2023 को जिलास्तरीय पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप हर वर्ग में कराने का निर्णय लिया गया। इसके उपरांत अगस्त के दूसरे सप्ताह में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता भी कानपुर में सम्पन्न होगी जिसमें सितम्बर माह में होने वाली सब जूनियर और सीनियर नेशनल टीम का चयन किया जाएगा।
कार्यकारिणी में इन्हें मिली जगह- संरक्षक: विवेक मिश्रा,राजेश शुक्ला, अजय द्विवेदी। अध्यक्ष: जितेंद्र पाल, उपाध्यक्षः नीरज कुमार, मोहित वर्मा, डॉ. चम्पा रमानी, अभिषेक जैन, सचिव: सौरभ गौर, कोषाध्यक्ष: सुधांशु आर्य, सह सचिव: मनीष मिश्रा, अनिल कुशवाहा, प्रकाश बाजपेई, मयंक गुप्ता, शतिकेय अवस्थी, अभिषेक पांडेय, टेक्निकल कमेटी: अमित बाजपेई, अंचित अग्रवाल, हर्षित गुप्ता, लीगल एडवाइजरः शशांक शुक्ला, मीडिया कोऑर्डिनेटर: अभिलेख सिन्हा,अभ्युदय शुक्ला, आईटी सेल कोऑर्डिनेटर: अनिकेत तिवारी, टूर्नामेंट ऑर्गेनाइजिंग कमेटी: राहुल तिवारी, रोहित सोनकर, मनोज सिंह चौहान, सोनम राजपूत, सदस्य: गौरव जायसवाल, रितेश ठाकुर, हर्षित द्विवेदी, शुभम सिंह, आकृति कटियार। 

          

रिलेटेड पोस्ट्स