चैम्पियंस एक्वाटिक्स अकादमी ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी

स्वीमिंग चैम्पियनशिपः नवीन गोयल ने किया सम्मानित
खेलपथ संवाद
गुरुग्राम।
जिला स्वीमिंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित दो दिवसीय तैराकी चैम्पियनशिप में एक्वाटिक्स अकादमी ने ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा किया। सेक्टर-48 स्थित जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में आयोजित इस प्रतियोगिता में भारतीय तैराकी संघ के उप प्रधान, हरियाणा ओलम्पिक संघ के सह सचिव एवं हरियाणा तैराकी संघ के महासचिव अनिल खत्री व गुरुग्राम जिला अध्यक्ष नवीन गोयल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
अपने सम्बोधन में महासचिव अनिल खत्री ने कहा कि तैराकी के खेल में बच्चों का रुझान काफी बढ़ रहा है। संघ के अध्यक्ष नवीन गोयल ने विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रतियोगिता कोई भी हो, हमें अपना पूरा जोर लगाना चाहिए। हरियाणा तैराकी संघ के उपाध्यक्ष रवि शिंगारी ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी।
ये चुने गए बेस्ट स्वीमर: लड़कों के ग्रुप-1 में निशांत अंजना, लड़कियों के ग्रुप-1 में सुहानी अहलावत, लड़कों के ग्रुप-1 में साइयांश टपूरियाह एवं अनंत गुलिया, लड़कियों के ग्रुप-2 में सामिया शिंगारी, लड़कों के ग्रुप-3 में देवेश खरब, लड़कियों के ग्रुप-3 में सेरेना सरोहा, लड़कों के ग्रुप-4 में अर्जुन सिंह, लड़कियों के ग्रुप-4 में युविका शर्मा, लड़कों के ग्रुप-5 में कविश मुल्ल, लड़कियों के ग्रुप-5 में आरोही जोशी अव्वल रहे।

रिलेटेड पोस्ट्स