एशियन रेस वॉकिंग में बरनाला के आकाशदीप ने जीता स्वर्ण

खेलपथ संवाद
संगरूर।
नोमी (जापान) में एशियन रेस वॉकिंग चैम्पियनशिप में भारत के एथलीट आकाशदीप सिंह ने 20 किलोमीटर पैदल चाल में स्वर्ण पदक जीता। पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने एथलीट आकाशदीप सिंह को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि आकाशदीप सिंह का यह पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला था। इस उपलब्धि के साथ एशियाई खेलों, विश्व चैम्पियनशिप और ओलम्पिक खेलों जैसे बड़े टूर्नामैंट के लिए उनका हौसला बुलंद होगा।
काहनेके (बरनाला) के रहने वाले आकाशदीप सिंह ने कुछ समय पहले रांची में नेशनल ओपन वॉकिंग चैम्पियनशिप में 20 किलोमीटर पैदल तौर में नया नेशनल रिकॉर्ड बनाते हुये पेरिस ओलम्पिक-2024 के लिए क्वालीफाई किया था। खेल मंत्री ने मुख्यमंत्री की तरफ़ से आकाशदीप सिंह को ओलम्पिक की तैयारी के लिए पांच लाख रुपए भी दिए थे।

रिलेटेड पोस्ट्स