बच्चों मेहनत करो-खूब खेलो, सफलता जरूर मिलेगीः आनंदेश्वर पाण्डेय

लगन और मेहनत से कोई कहीं भी पहुंच सकता है
राष्ट्रीय बैटल डांस प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश की टीम चयनित
खेलपथ संवाद
लखनऊ।
बच्चों लक्ष्य तय करो उसके बाद लगन और मेहनत से उसे हासिल करो। मैंने जीवन में संघर्ष किया और आगे बढ़ा। खेलों और शारीरिक शिक्षा से जुड़ना बहुत अच्छी बात है। मेहनत करो और खूब खेलो, सफलता जरूर मिलेगी। यह बातें उत्तर प्रदेश ओलम्पिक संघ के सचिव आनंदेश्वर पांडेय ने राष्ट्रीय बैटल डांस प्रतियोगिता के लिए चयनित उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहीं।
मंगलवार को लखनऊ में राष्ट्रीय बैटल स्पोर्ट्स डांस चैम्पियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। उत्तर प्रदेश बैटल स्पोर्ट्स डांस के सचिव कमल जोशी ने बताया कि कल्याण (महाराष्ट्र) में 21 व 22 जनवरी को होने वाली आठवीं राष्ट्रीय बैटल स्पोर्ट्स डांस चैम्पियनशिप में प्रतिभागिता करने वाली उत्तर प्रदेश टीम के लिए के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ में सेंड ऑफ सेरिमनी का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश टीम 19 जनवरी को लखनऊ से चैम्पियनशिप के लिए रवाना होगी।
इस अवसर पर यूपी बैटल स्पोर्ट्स डांस के अध्यक्ष डॉ. नीरज जैन, उत्तर प्रदेश ओलम्पिक संघ के सचिव डॉ. आनंदेश्वर पांडेय, डॉ. अल्पना बाजपेई, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश स्वात अशोक त्रिपाठी, संयुक्त सचिव उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन विनीत बिसारिया, सीईओ  केवी पंत, कल्चरल प्रमुख अमित दीक्षित, चेयरमैन रामानुज दीक्षित, कुमकुम धर, तुषार कोहली, विनय कुमार, वैभव स्वर्णकार तथा संगठन के सचिव कमल जोशी ने सभी खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए उत्तर प्रदेश के लिए अधिक से अधिक पदक लाने के लिए उत्साहवर्धन किया। 
खिलाड़ियों की सूची- संदिग्धा मालवीय, अवजीत वैश्य, क्षीयशि विश्वकर्मा, शगुन विश्वकर्मा, प्रतिभा मिश्रा,आयुष बाजपेई, रचित पटेल, ममता गौतम, तनिष्क बंसल, समृद्धि पोदार,चिराग पंत, मुक्ता वर्मा।

 

 

रिलेटेड पोस्ट्स