हॉकी चंडीगढ़, बंगाल, झारखंड ने जीते मैच

12वीं हॉकी इंडिया पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप
खेलपथ संवाद
भोपाल।
चंडीगढ़, झारखंड और बंगाल की टीमों ने सोमवार को यहां 12वीं हॉकी इंडिया पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के छठे दिन अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की। पूल ई में दिन के पहले मैच में चंडीगढ़ ने दादरा एवं नगर हवेली को 6-4, जबकि झारखंड ने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ 5-0 की शानदार जीत दर्ज की। बंगाल ने पूल एफ में अरुणाचल को 7-2 से हराया, तो वहीं पुडुचेरी ने गुजरात को 13-2 से मात दी। दिन के आखिरी मैच में असम ने पूल एच में गोवा को 6-0 से शिकस्त दी।
हॉकी इंडिया तथा खेल और युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरूष हॉकी चैम्पियनशिप में हॉकी चण्डीगढ़ और दादर एवं नगर हवेली एंड दमन एवं दीव हॉकी के मध्य खेला गया। इस मैच में हॉकी चण्डीगढ़ ने दादर एवं नगर हवेली एंड दमन एवं दीव को 6-4 से परास्त किया। दूसरा मुकाबला प्रातः 8ः45 बजे हॉकी झारखण्ड और हॉकी जम्मू एंड कश्मीर के बीच खेला गया। इस मुकाबले को झाारखण्ड ने 5-0 से जीता। तीसरा मुकाबला प्रातः 10ः30 बजे हॉकी बंगाल और हॉकी अरूणाचल के मध्य खेला गया। इस मुकाबले को हॉकी बंगाल ने 7-2 से जीता। चौथा मुकाबला पुडुचेरी हॉकी और हॉकी गुजरात के मध्य खेला गया। इस मुकाबले को पुडुचेरी हॉकी ने 13-2 से जीता। पांचवां और अंतिम मुकाबला आसाम हॉकी और गोवा हॉकी के मध्य खेला गया। इस मुकाबले को आसाम हॉकी ने 6-0 से जीता। सोमवार को खेले गए पहले मुकाबले के पहले क्वार्टर के चौथे मिनट में चंडीगढ़ के खिलाड़ी मोहित ने पेनॉल्टी कार्नर से गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। मैच के दूसरे क्वार्टर के 21वें मिनट में दादर एंव नगर हवेली की टीम के खिलाड़ी वीजेन्दर सिंह ने फील्ड गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। मैच के 26वें और 44वें मिनट में दादर एवं नगर हवेली टीम के खिलाड़ी नबीन कुजुर ने पैनॉल्टी कार्नर से दो गोल कर अपनी टीम का स्कोर 3-1 कर दिया। मैच के 47वें और 48वें मिनट में चंडीगढ़ के खिलाड़ी अमनदीप और कवलजीत सिंह ने एक-एक फील्ड गोल कर अपनी टीम को 3-3 की बराबरी पर ला दिया। मैच के 49वें मिनट में विशालजीत सिंह एवं 52वें मिनट में चंडीगढ़ के कप्तान योगराज सिंह ने पैनाल्टी कार्नर से एक-एक गोल कर अपनी टीम को 5-3 की बढ़त दिलाई। मैच के 55वें मिनट में चंडीगढ़ के खिलाड़ी विशालजीत सिंह ने फील्ड गोल कर स्कोर 6-3 कर दिया। मैच के 60वें मिनट में दादर एवं नगर हवेली टीम के खिलाड़ी नबीन कुजुर ने पेनॉल्टी स्ट्रोक से गोल कर अपनी टीम का स्कोर 6-4 पर पहूंचा दिया। इस मैच को चण्डीगढ़ की टीम ने 6-4 से जीता।                                                                                                                                                                                                                                                                                                      
दिन के दूसरे मुकाबले में हॉकी झारखण्ड ने हॉकी जम्मू एंड कश्मीर को 5-0 से पराजित किया। इस मुकाबले के पहले क्वार्टर में दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकी। मैच के दूसरे क्वार्टर के 23वें और 25वें मिनट में झारखण्ड के खिलाड़ियों ने दो फील्ड गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। मैच के तीसरे क्वार्टर के 37वें, 38वें और 44वें मिनट में झारखण्ड के खिलाड़ियों ने एक-एक फील्ड गोल कर अपनी टीम का स्कोर 5-0 पर पहूंचा दिया। मैच के चौथे क्वार्टर में दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकी। हॉकी झारखण्ड ने यह मुकाबला 5-0 से जीत लिया।
तीसरा मुकाबला हॉकी बंगाल और हॉकी अरूणाचल की टीमों के मध्य खेला गया। इस मुकाबले के पहले क्वार्टर के 8वें मिनट में अरूणाचल की टीम के खिलाड़ी दीपक ने पेनॉल्टी स्ट्रोक से गोल कर स्कोर 1-0 कर दिया। मैच के 15वें मिनट में बंगाल के कप्तान किशोर लकरा ने फील्ड गोल कर स्कोर 1-1 से बराबरी पर ला दिया। मैच के दूसरे क्वार्टर के 19वें मिनट में अरूणाचल के कप्तान दीपक सैनी ने पेनॉल्टी स्ट्रोक से गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया। मैच के 20वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर और 22वें तथा 26वें मिनट में एक-एक फील्ड गोल कर बंगाल के खिलाड़ियों ने स्कोर 4-2 कर दिया। मैच के तीसरे क्वार्टर के 36वें एवं 39वें मिनट में बंगाल के खिलाड़ियों ने एक पेनॉल्टी कार्नर एवं एक फील्ड गोल कर अपनी टीम को 6-2 की बढ़त दिलाई। मैच के चौथे क्वार्टर के 54वें मिनट में बंगाल के खिलाड़ी सौरभ कुमार सिंह ने फील्ड गोल कर अपनी टीम को 7-2 से विजय दिलायी।
चौथा मुकाबला पुडुचेरी और हॉकी गुजरात के मध्य खेला गया। इस मुकाबले को पुडुचेरी ने 13-2 से अपने नाम किया। मैच के पहले क्वार्टर में गुजरात टीम के खिलाड़ी ने 11वें मिनट में फील्ड गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। मैच के दूसरे क्वार्टर के 18वें, 26वें और 27वें मिनट में पुडुचेरी के खिलाड़ियों ने तीन फील्ड गोल कर अपनी टीम को 3-1 की बढ़त दिलाई। मैच के तीसरे क्वार्टर के 33वे, 34वें, 35वें, 38वें, 40वें, 41वें और 44वें मिनट में पुडुचेरी के खिलाड़ियों ने सात फील्ड गोल कर अपनी टीम का स्कोर 10-1 कर दिया। मैच के चौथे क्वार्टर के 52वें, 55वें और 57वें मिनट में पुडुचेरी के खिलाड़ियों ने तीन फील्ड गोल कर अपनी टीम का स्कोर 13-1 कर दिया। मैच के अंतिम समय के 59वेें मिनट में गुजरात के कप्तान शुभम यादव ने फील्ड गोल किया। यह मुकाबला पुडुचेरी की टीम ने 13-2 से जीता।
पांचवां और अंतिम मुकाबला असाम हॉकी और गोवा हॉकी के मध्य खेला गया। इस मुकाबले को असाम की टीम ने 6-0 से अपने नाम किया। मैच के पहले क्वार्टर में दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकी। मैच के दूसरे क्वार्टर के 24वें व 26वें मिनट में एक-एक फील्ड तथा 28वें मिनट में पेनॉल्टी कार्नर से एक गोल कर असाम की टीम ने 3-0 की बढ़त बनाई। मैच के तीसरे क्वार्टर के 40वें मिनट में पेनॉल्टी कार्नर से एक तथा 42वें मिनट में एक फील्ड गोल कर असाम की टीम ने मैच में 5-0 की बढ़त बनाई। मैच के चौथे और अंतिम क्वार्टर के 49वें मिनट में आसाम के खिलाड़ी मोहम्मद सलमान खान ने फील्ड गोल कर अपनी टीम को 6-0 से जीत दिलायी। मोहम्मद सलमान खान ने इस मैच में तीन गोल किए।  

 

रिलेटेड पोस्ट्स