एमपी घुड़सवारी अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते चार पदक

पदकों में दो स्वर्ण, दो रजत शामिल
खेलपथ संवाद
भोपाल।
दिल्ली के आर्मी पोलो रायडिंग सेंटर में 9 से 17 अप्रैल, 2022 तक खेली जा रही दिल्ली हॉर्स शो प्रतियोगिता में म.प्र. राज्य घुड़सवारी अकादमी के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण और दो रजत पदक जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित किया। इस प्रतियोगिता में म.प्र. राज्य की टीम ने प्रथम तथा आर्मी की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।  
म.प्र. राज्य घुड़सवारी अकादमी के खिलाड़ियों द्वारा अर्जित इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
प्रतियोगिता के प्रिलिमेन्ट्री ड्रेसाज की व्यक्तिगत स्पर्धा में राजू सिंह ने रजत पदक अर्जित किया। जबकि प्रिलिमिन्ट्री ड्रेसाज की टीम स्पर्धा में राजू सिंह तथा अभिषेक की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता की ग्रुप-1 जम्पिंग टीम स्पर्धा में विनीत परिहार एवं अर्जुन सिंह की जोड़ी को रजत पदक मिला। इलिमेन्ट्री ड्रेसाज की व्यक्तिगत स्पर्धा में राजू सिंह ने स्वर्ण पदक अर्जित किया।

रिलेटेड पोस्ट्स