अंजली वर्मा ने जीता लॉन टेनिस का सिंगल्स खिताब

संसदीय कार्य विभाग वल्लभ भवन में हैं सेवारत 
खेलपथ संवाद
भोपाल।
अखिल भारतीय सिविल सेवा लॉन टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन 3 से 14 मार्च, 2022 तक लेक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, चण्डीगढ़ में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में संसदीय कार्य विभाग वल्लभ भवन, मंत्रालय की लॉन टेनिस खिलाड़ी अंजली वर्मा, सहायक ग्रेड-3 ने महिला सिंगल्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अर्जित किया। यह पहली बार है कि मध्य प्रदेश की किसी खिलाड़ी ने सिविल सेवा के वूमेन सिंगल्स लॉन टेनिस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अर्जित किया। 
अंजली वर्मा का डबल्स और मिक्स्ड डबल्स का इवेन्ट अभी होना है। अंजली वर्मा वर्ष 2013 की विक्रम अवार्डी खिलाड़ी हैं। अंजली वर्मा ने 50 से अधिक राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी कर 25 से ज्यादा पदक अर्जित किए हैं। प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने अखिल भारतीय सिविल सेवा लॉन टेनिस प्रतियोगिता में अंजली वर्मा के स्वर्ण पदक अर्जित करने पर उनके खेल की सराहना करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उल्लेखनीय है कि अंजली वर्मा ने चंडीगढ़ की मधु को 9-1 से परास्त कर प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। तीसरे स्थान पर सेन्ट्रल सेक्रेटिएट, नई दिल्ली की वैभवी रहीं।

रिलेटेड पोस्ट्स