सोनीपत चीता ने जीती हॉकी लीग

खेलपथ संवाद
सोनीपत।
पूर्व हॉकी खिलाड़ी व प्रशिक्षक द्रोणाचार्य अवार्डी एमके कौशिक की याद में आयोजित प्रथम सोनीपत हॉकी लीग (मिश्रित) अंडर-12 में शानदार खेल का प्रदर्शन करते खिताब सोनीपत चीता ने अपने नाम कर लिया। मालूम हो कि इस प्रतियोगिता की शुरुआत प्रीतम सिवाच स्पोर्ट‍्स प्रमोशन फाउंडेशन के बैनर तले हुई थी। 
प्रतियोगिता को कोविड के चलते बीच में रोकना पड़ा। इसके बाद रविवार को सोनीपत के औद्योगिक क्षेत्र स्थित हॉकी मैदान पर फाइनल मैच कराया गया। इस मैच में सोनीपत चीता की टीम ने सोनीपत लायंस को 4-2 से कराकर खिताब जीत लिया। प्रतियोगिता में एलआईसी सोनीपत के शाखा प्रबंधक प्रदीप दहिया बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। साथ ही प्रतियोगिता में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी यश्मीत व सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के तौर पर मनीष को सम्मानित किया गया। इस दौरान द्रोणाचार्य एवं अर्जुन अवार्डी भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान प्रीतम सिवाच, प्रेस कोऑर्डिनेटर अरविंद कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।

रिलेटेड पोस्ट्स