मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी और स्पोर्ट्स हॉस्टल भुवनेश्वर मुकाबला बराबर

खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग-2021-22 (अंडर-21) द्वितीय चरण 
खेलपथ संवाद
भोपाल।
खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग के अंतर्गत बुधवार को ग्रुप-बी में मध्य प्रदेश राज्य महिला हॉकी अकादमी और स्पोर्ट्स हॉस्टल, भुवनेश्वर के मध्य खेला गया मुकाबला 1-1 से बराबरी पर छूटा। गौरतलब है कि खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग-2021-22 (अंडर-21) का दूसरा चरण लखनऊ, उत्तर प्रदेश में खेला जा रहा है।
लीग के अंतर्गत बुधवार को खेले गए मुकाबले में मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी की खिलाड़ी ऋतिका सिंह ने मैच के 22वें मिनट में एक फील्ड गोल कर टीम को 1-0 से आगे कर दिया। मैच के 35वें मिनट में स्पोर्ट्स हॉस्टल, भुवनेश्वर की खिलाड़ी जाहन्वी प्रधान ने पेनाल्टी कार्नर को गोल में बदलकर अपनी टीम को मुकाबले में बराबरी पर ला दिया। इसके पश्चात दोनो ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकी और मुकाबला 1-1 से बराबर रहा। पहले मुकाबले में 7-0 की धमाकेदार जीत दर्ज करने वाली एमपी एकेडमी टीम बिल्कुल लय में नहीं दिखी और भुवनेश्वर हॉस्टल की टीम ने उसे नाको चने चबवा दिए। 

रिलेटेड पोस्ट्स