फेंसिंग अकादमी के खिलाड़ी शंकर पाण्डे और प्रज्ञा सिंह भारतीय टीम में

खेलपथ संवाद
भोपाल।
दोहा में ग्रांड प्रिक्स करत-2022 प्रतियोगिता के लिए मध्य प्रदेश राज्य फेंसिंग अकादमी के खिलाड़ी शंकर पाण्डे और प्रज्ञा सिंह का चयन 19 सदस्यीय भारतीय सीनियर टीम में हुआ है। प्रतियोगिता का आयोजन 28 से 30 जनवरी, 2022 तक कतर के दोहा में किया जा रहा है।
फेंसिंग अकादमी के खिलाड़ी शंकर पाण्डे और प्रज्ञा सिंह के भारतीय सीनियर फेंसिंग (ईपी) टीम में चयन होने पर प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उल्लेखनीय है कि म.प्र. राज्य फेंसिंग अकादमी की स्थापना वर्ष 2007 में की गई थी। म.प्र. राज्य फेंसिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 3 स्वर्ण, 2 रजत और 4 कांस्य सहित कुल 9 पदक तथा राष्ट्रीय स्तर पर 38 स्वर्ण, 52 रजत और 79 कांस्य सहित कुल 169 पदक अर्जित किए है।  

रिलेटेड पोस्ट्स