एशिया कप में सोनीपत की चार छोरियां दिखाएंगी दम

भारतीय महिला हॉकी टीम में चयन पर हर कोई खुश
खेलपथ संवाद
सोनीपत।
ओमान में होने वाले एशिया कप के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम में जिले की चार खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगी। ये खिलाड़ी भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान प्रीतम सिवाच की देखरेख में सोनीपत में हॉकी के गुर सीख चुकी हैं। इनके भारतीय टीम में चयनित होने पर बाकी खिलाड़ियों का भी मनोबल बढ़ेगा। 
गौरतलब है कि हॉकी के क्षेत्र में लगातार जिले का मान बढ़ा रही महिलाओं ने एक बार फिर अपने खेल के प्रति चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है। उसी का परिणाम है कि टोक्यो ओलम्पिक के बाद अब एशिया कप के लिए भी प्रीतम सिवाच स्पोर्ट्स प्रमोशन फाउंडेशन के तहत सोनीपत में चल रही रही हॉकी अकादमी की 4 महिला खिलाड़ियों का चयन किया गया है। 
प्रीतिम सिवाच की मेहनत रंग लाई
अकादमी के पदाधिकारियों ने चयनित हुई सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए एशिया कप में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान प्रीतम सिवाच ने बताया कि सभी खिलाड़ी ऊर्जावान व अनुभवी हैं। खेल के प्रति बहुत लगाव है, जिसके चलते भारतीय टीम को काफी मजबूती मिलेगी। स्पोर्ट्स प्रमोशन फाउंडेशन के सचिव अरविंद कुमार ने बताया कि एशिया कप में पहली चार टीमें विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेंगी। चुनी गई खिलाड़ियों में नेहा, निशा, शर्मिला व ज्योति शामिल हैं।

रिलेटेड पोस्ट्स