रोइंग अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते सात पदक

39वीं सीनियर एवं 23वीं ओपन स्प्रिंट नेशनल रोइंग चैम्पियनशिप-2022
पदकों में एक स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक शामिल
खेलपथ संवाद
भोपाल।
पुणे के आर्मी रोइंग नोड पर 3 ने 9 जनवरी, 2022 तक खेली गई 39वीं सीनियर एवं 23वीं ओपन स्प्रिंट नेशनल रोइंग चैम्पियनशिप में मध्य प्रदेश ने 9 पदक अर्जित किए जिसमें मध्यप्रदेश राज्य रोइंग अकादमी के खिलाड़ियों ने 1 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य सहित कुल सात पदक अर्जित किए।
प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने रोइंग अकादमी के खिलाड़ियों द्वारा अर्जित उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। अकादमी की खिलाड़ी खुशप्रीत कौर ने वुमेन सिंगल स्कल स्पर्धा में एक स्वर्ण और एक रजत पदक अर्जित किया। रूक्मणी दांगी और ज्योति कुशवाहा की जोड़ी ने वुमेन कॉक्सलेस पेयर इवेन्ट में दो रजत पदक जीते। 
अकादमी के खिलाड़ी मेहुल कृष्णानी, अजय सिंह, रोहित सेंधव और सोहेल ने मेन्स कॉक्सलेस फोर इवेन्ट में एक रजत पदक अर्जित किया। मंगल सिंह और तरूण दांगी की जोड़ी ने मेन्स डबल स्कल इवेन्ट में एक कांस्य पदक जीता। मंगल सिंह और मोनिका भदौरिया की जोड़ी ने मिक्स डबल स्कल इवेन्ट में एक कांस्य पदक अर्जित किया। म.प्र. राज्य रोइंग अकादमी के खिलाड़ियों ने रोइंग अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक दलबीर सिंह राठौर के मार्गदर्शन में उक्त प्रतियोगिता में भाग लिया और पदक जीते।  

रिलेटेड पोस्ट्स