राष्ट्रीय जूनियर तलवारबाजी में हरियाणा के खिलाड़ियों का जलवा

खेलपथ संवाद
सोनीपत।
सोनीपत के गेटवे स्कूल में चल रही 29वीं राष्ट्रीय जूनियर तलवारबाजी प्रतियोगिता में हरियाणा के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। हरियाणा के खिलाडिय़ों ने विभिन्न इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई स्वर्ण पदक जीते। देश के विभिन्न प्रदेशों से आए खिलाड़ियों ने भी अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को पदाधिकारियों ने मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया। 
सोनीपत में पहली बार आयोजित राष्ट्रीय जूनियर तलवारबाजी प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों से 559 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ी 30 स्वर्ण, 30 रजत और 60 कांस्य पदक पर दांव लगा रहे हैं। इस दौरान एनआईएस पटियाला के कार्यकारी निदेशक राज सिंह बिश्नोई, हरियाणा के कला निदेशक संजय भसीन, हरियाणा ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष एवं एमएनएसएस, राई के प्राचार्य अशोक मोर, तलवारबाजी एसोसिएशन प्रधान एनके सोलंकी, महासचिव सुरेखा, अश्वनी खत्री आदि भी मौजूद रहे। 
जूनियर सेबर इवेंट (पुरुष वर्ग) में प्रथम अभय शिंदे, (महाराष्ट्र स्वर्ण पदक), द्वितीय लसीराम (एसएससीबी रजत पदक)] तृतीय प्रिंस (हरियाणा कांस्य पदक) और चतुर्थ पॉजीशन पर लक्ष्य (जम्मू-कश्मीर कांस्य पदक) रहे। जूनियर ईपी इंवेट (महिला वर्ग) में प्रथम तनिष्का खत्री (हरियाणा स्वर्ण पदक), द्वितीय तनु गुलिया (हरियाणा रजत पदक), तृतीय अदित्री (कर्नाटक कांस्य पदक) और चतुर्थ प्रज्ञा (मध्य प्रदेश कांस्य पदक) रहीं। जूनियर फोइल इंवेट (पुरुष वर्ग) में प्रथम देव (हरियाणा स्वर्ण पदक), द्वितीय एस. नीगथोबा (छत्तीसगढ़ रजत पदक), तृतीय कोसराम सिंह (छत्तीसगढ़ कांस्य पदक) और चतुर्थ दिनेश (कर्नाटक कांस्य पदक) रहे।

 

रिलेटेड पोस्ट्स