मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी 12 अंकों के साथ ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर

खेलो इंडिया वूमेन हॉकी लीग (अंडर-21)
खेलपथ संवाद
नई दिल्ली।
नई दिल्ली में 15 से 21 दिसम्बर, 2021 तक मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में खेली गई खेलो इंडिया वूमेन हॉकी लीग (अंडर-21) में मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी का मुकाबला हरियाणा हॉकी अकादमी से हुआ। दोनों टीमों के मध्य रोमांचक मुकाबला हुआ और दोनों ही टीमें 1-1 से बराबरी पर रहीं। 
अब तक खेले गए छह मुकाबलों में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी ने 22 गोल किए है। मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी के तीन मुकाबले ड्रा रहे और तीन मुकाबले में अकादमी ने जीत दर्ज की। मैच जीतने पर 3 अंक और ड्रा होने पर एक अंक मिलते है। मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी ग्रु-बी में 12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। हरियाणा हॉकी अकादमी 16 अंकों के साथ प्रथम स्थान पर है। हरियाणा हॉकी अकादमी ने छह में से पाँच मैच जीते और एक ड्रा रहा।  
21 दिसम्बर, मंगलवार को  खेले गए मुकाबले के पहले हॉफ में दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। मैच के दूसरे हॉफ में मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी की खिलाड़ी साधना सेंगर ने 20वें मिनिट में फील्ड गोल कर टीम को 1-0 से आगे कर दिया। मैच के तीसरे हॉफ में हरियाणा हॉकी अकादमी की खिलाड़ी ज्योति ने 34वें मिनिट में फील्ड गोल कर अपनी टीम को 1-1 से बराबरी पर ला दिया। मैच के चौथे और अंतिम हॉफ में दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं और मुकाबला 1-1 से बराबरी पर रहा।
उल्लेखनीय है कि खेलो इंडिया वूमेन हॉकी लीग तीन चरणों में खेली जायेगी। जिसका पहला चरण आज समाप्त हुआ। 

रिलेटेड पोस्ट्स