मध्य प्रदेश सेलिंग अकादमी की खिलाड़ियों ने जीते चार स्वर्ण पदक

सेल इंडिया नेशनल रैंकिंग चैम्पियनशिप-2021
खेलपथ संवाद
भोपाल।
9 से 15 दिसम्बर, 2021 तक गिरगांव चौपाटी पर आयोजित सेल इंडिया नेशनल रैंकिंग चैम्पियनशिप में मध्य प्रदेश राज्य वॉटर स्पोर्ट्स सेलिंग अकादमी की बेटियों ने 4 स्वर्ण और 1 रजत पदक जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित किया।
चैम्पियनशिप के 470 मिक्स क्लास ओवर ऑल इवेन्ट में 12 रेस के उपरांत अकादमी की प्रतिभावान सेलर उमा चौहान ने 7 रेस में पहले तथा 5 रेस में दूसरे स्थान के साथ ओवरऑल प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अर्जित किया। चैम्पियनशिप के लेजर रेडियल इवेन्ट की 12 रेस के उपरांत अकादमी की खिलाड़ी रितिका दांगी ने प्रथम एवं नेहा ठाकुर ने द्वितीय स्थान हासिल कर क्रमशः स्वर्ण और रजत पदक अर्जित किया।
चैम्पियनशिप के अंतर्गत खेले गए 49er FX इवेन्ट में अकादमी की स्टॉर खिलाड़ी हर्षिता तोमर ने पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। नाचरा-17 इवेन्ट में अकादमी की खिलाड़ी एकता यादव ने प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अर्जित किया। प्रतियोगिता में अकादमी के 11 खिलाड़ियों ने भागीदारी की जिसमें 10 महिला एवं एक पुरूष खिलाड़ी शामिल था।

रिलेटेड पोस्ट्स