कानपुर के निखिल और तमन्ना का डांसिंग में कमाल

उत्तर प्रदेश डांस प्रतियोगिता में जीते सोना-चांदी
अब राष्ट्रीय डांस स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में करेंगे शिरकत
खेलपथ संवाद
कानपुर।
उत्तर प्रदेश डांस स्पोर्ट्स संघ द्वारा आयोजित ऑनलाइन डांस प्रतियोगिता में कानपुर के निखिल और तमन्ना ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए सोने और चांदी के मेडल जीते। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के कई जिलों के प्रतियोगियों ने भाग लिया था।
कानपुर के परमट निवासी गंगाराम प्रजापति पुत्र निखिल प्रजापति ने अंडर 17 आयु वर्ग में हिप हॉप स्टाइल में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया तो अंडर 14 आयु वर्ग के बालिका वर्ग में बॉलीवुड स्टाइल में तमन्ना त्रिपाठी ने दूसरा स्थान हासिल किया है। उत्तर प्रदेश डांस संघ के सचिव रोहित हंस ने बताया दोनों खिलाड़ियों का चयन जनवरी माह में होने वाली राष्ट्रीय डांस स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश टीम में हुआ है। 
प्रतियोगिता जनवरी माह में मुंबई में ऑल इंडिया डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित होगी। डांस स्पोर्ट्स को 2024 पेरिस ओलम्पिक में शामिल किया गया है। इसे देखते हुए डांस के खिलाड़ियों में बहुत उत्साह है साथ ही देश के लिए खेलने के लिए पूरे जोश से तैयारी कर रहे है। खिलाड़ियों के चयन पर कानपुर डांस संघ से चंदन, अनुकृति, शैलेश कुमार ने सभी को बधाई दी साथ ही नेशनल में भी पदक जीतने की शुभकामनाएं दीं।

रिलेटेड पोस्ट्स