आयरलैंड को 2-0 से दी शिकस्त, सरपंच साहब फिर बने हीरो भारत का अगला मुकाबला एक अगस्त को बेल्जियम से होगा खेलपथ संवाद पेरिस। कप्तान हरमनप्रीत सिंह के दो गोल और गोलकीपर पीआर श्रीजेश के शानदार प्रदर्शन की मदद से भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने पेरिस ओलम्पिक में अपना अपराजेय अभियान जारी रखते हुए आयरलैंड को 2-0 से हराया। पहले दो मैचों में कई गलतियां करने वाली भारतीय टीम ने पूल बी के तीसरे मैच में मंगलवार को हाफटाइम तक आयरलैंड पर पूरा दबाव ब.......
ओलम्पिक हॉकीः आखिरी क्षणों में दो बार हुआ चमत्कार खेलपथ संवाद पेरिस। कप्तान हरमनप्रीत सिंह के अंतिम क्षणों में किए गोल से सोमवार को भारत ने अर्जेंटीना के खिलाफ बमुश्किल हार टालने के साथ ही एक अंक हासिल किया। हरमनप्रीत सिंह अब तक भारत के लिए दो बार संकटमोचक बन चुके हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में भी उन्होंने अंतिम क्षणों में गोल कर भारत को 3-2 से जीत दिलाई थी। सोमवार को पेरिस ओलम्पिक के पूल बी हॉकी मैच में भारत ने अर्जेन्ट.......
क्वार्टर फाइनल में जीत के लिए गांव कैमला में होगा हवन-पूजन खेलपथ संवाद घरौंडा। पेरिस में चल रहे ओलम्पिक खेलों में भारतीय खिलाड़ी जीतें, इसके लिए खेलप्रेमी जनमानस दुआएं कर रहा है तो हवन-पूजन भी हो रहे हैं। अभी तक भारत को शूटिंग में एक कांस्य पदक मिला है जोकि हरियाणा की ही मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता है। घरौंडा खंड के गांव कैमला का बलराज पंवार भी ओलम्पिक रोइंग स्पर्धा में अपने अद्भुत प्रदर्शन से सबको चौंका चुका है.......
बोपन्ना-बालाजी की जोड़ी तथा सुमित नागल को मेजबानों ने किया बाहर खेलपथ संवाद पेरिस। टेनिस पुरुष युगल स्पर्धा के पहले दौर में रोहन बोपना और एन श्रीराम बालाजी की भारतीय जोड़ी को तगड़ा झटका लगा। फ्रांस की गेल मोनफिल्स और एडौर्ड रोजर वेसलिन की जोड़ी ने उन्हें में 5-7, 6-2 से हरा दिया। इसी के साथ भारतीय जोड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो गई। इस जीत के साथ फ्रांस की जोड़ी दूसरे दौर में पहुंच गई। अब उनका सामना टिम पुएत्ज और केविन क्रावित्ज की दूसरी.......
पहले दिन हिन्दुस्तानी निशानेबाजी में पदक की उम्मीद खेलपथ संवाद पेरिस। सीन नदी के किनारे पर हुए भव्य उद्घाटन समारोह के साथ शुक्रवार को पेरिस ओलंपिक 2024 का आगाज हो गया। आज से मुकाबलों की शुरुआत होगी। भारतीय खिलाड़ी सात स्पर्धाओं में चुनौती पेश करेंगे। 18 खिलाड़ी बैडमिंटन, निशानेबाजी, मुक्केबाजी, रोइंग, हॉकी, टेबल टेनिस और टेनिस में चुनौती पेश करने उतरेंगे। वहीं, भारतीय पुरुष हॉकी टीम भी पूल-बी में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शु.......
तोहफों और तालियों से किया गया वेलकम खेलपथ संवाद पेरिस। फलस्तीन के ओलम्पिक दल का यहां पहुंचने पर लोगों ने तालियों और तोहफों के साथ स्वागत किया और तोहफों में खाने का सामान और गुलाब के फूल शामिल थे। पेरिस हवाई अड्डे से बाहर निकलकर फलस्तीन के खिलाड़ियों ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अब तक 39000 फलस्तीनियों की जान ले चुके इस्राइल-हमास युद्ध के बीच उनकी मौजूदगी संकेत की तरह होगी। खिलाड़ियों, फ्रांस के समर्थकों और राजनीतिज्ञों ने यूर.......
पुरुष-महिला टीमें आज क्वालीफाइंग राउंड में उतरेंगी पदक के लिए शीर्ष 10 में रहना जरूरी खेलपथ संवाद पेरिस। भारतीय तीरंदाज पहले ओलम्पिक पदक पर निशाना साधने के लिए बृहस्पतिवार को खुले और हरे-भरे लेस इनवालिडेस गार्डेंस में उतरेंगे। पेरिस ओलम्पिक का आधिकारिक आगाज 26 जुलाई से होने जा रहा है, लेकिन तीरंदाजी के क्वालीफाइंग दौर एक दिन पहले शुरू होने जा रहे हैं। पुरुष और महिला तीरंदाजी टीम बृहस्पतिवार को क्वालीफाइंग दौर में उतरेगी। इस दौ.......
टोक्यो ओलम्पिक चैम्पियन कर रहा कड़ी मशक्कत जांघ में दर्द के कारण गोल्डन स्पाइक से हटे थे नीरज खेलपथ संवाद नई दिल्ली। पेरिस ओलम्पिक में अब ज्यादा समय शेष नहीं रह गया है और भारतीय भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा से इसमे दमदार प्रदर्शन करने की उम्मीद है। ओलंपिक से ठीक पहले नीरज की चोट से चिंता बढ़ा दी थी, लेकिन अब उनके जर्मन कोच क्लॉस बार्टोनिट्ज ने इस बारे में बड़ा अपडेट दिया है। बार्टोनिट्ज ने नीरज की फिटनेस को लेकर सभी चिंताओं को .......
इनकी कोचिंग में हैदराबाद एफसी ने 2021-22 सत्र का आईएसएल खिताब जीता खेलपथ संवाद नई दिल्ली। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) टीम एफसी गोवा के वर्तमान प्रभारी स्पेन के मनोलो मार्केज को भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया। वह बर्खास्त इगोर स्टिमक की जगह लेंगे। गौर हो कि फुटबाॅल में तमाम काेशिशों के बाबजूद भारतीय टीम को अपेक्षित मुकाम नहीं मिल पाया। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ की कार्यकारी समिति की शनिवार को हुई बैठक में 55.......
कहा- अच्छे प्रदर्शन के लिए मेरी मां ने किया प्रेरित खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय एथलीट ज्योति याराजी पेरिस ओलम्पिक में अपना दम दिखाने के लिए तैयार है। 26 जुलाई से शुरू होने वाले पेरिस खेलों में ज्योति 100 मीटर बाधा दौड़ में हिस्सा लेंगी और ऐसा करने वाली देश की पहली खिलाड़ी बन जाएंगी। ज्योति ने कहा कि वह इन खेलों में अपनी मां की सकारात्मक सोच से प्रेरित होकर शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगी। ज्योति की मां विशाखापत्तनम में एक स्थानीय अस्प.......