नहीं रहीं भारतीय महिला हॉकी महासंघ की पूर्व सचिव अमृत बोस

नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी महासंघ की पूर्व सचिव अमृत बोस का निधन हो गया है। वह 84 वर्ष की थीं। उनके निधन के बाद खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। अमृत बोस भारतीय हॉकी में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहीं। भारतीय महिला हॉकी महासंघ की सचिव होने के साथ-साथ अमृत बोस ने अंतरराष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी और दिल्ली महिला हॉकी संघ के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया। 
अमृत के निधन पर हॉकी इंडिया ने गहरा शोक प्रकट किया। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोमबम ने एक आधिकारिक बयान में कहा, ये वास्तव में हमारे लिए बहुत दुखद दिन है, अमृत बोस ने देश में हॉकी के विकास में बहुत बड़ी भूमिका निभाई, वह बहुत याद आएंगी। उन्होंने शोक संतृप्त परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि ईश्वर उन्हें दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। 
बीता कुछ समय भारतीय हॉकी के लिए अच्छा नहीं रहा है। पिछले महीने, रविंदर पाल सिंह जो 1980 मास्को ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे उनका निधन कोरोना के चलते हो गया था। वहीं अब अमृत बोस नहीं रहीं। 

रिलेटेड पोस्ट्स