उनादकट की गुपचुप शादी

क्रिकेटर जयदेव उनादकट मंगेतर रिनी के साथ आणंद में सात फेरे लेंगे
संगीत सेरेमनी का वीडियो आया सामने
अहमदाबाद।
भारतीय क्रिकेटर जयदेव उनादकट मंगलवार को मंगेतर रिनी संग विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी का कार्यक्रम आज रात गुजारत के आणंद शहर के मधुबन रिसोर्ट में होगा। हालांकि शादी को लेकर उनादकट और रिनी दोनों ने ही सोशल मीडिया में इसकी जानकारी शेयर नहीं की है। कपल ने शादी फंक्शन को प्राइवेट रखा है। शादी में सिर्फ करीबी लोगों को ही आमंत्रित किया गया है।
शादी के लिए दोनों के परिवार सहित दो दिनों से आणंद में हैं। सोमवार को संगीत सेरेमनी का आयोजन हुआ। इसके कुछ वीडियो उनादकट के ही दोस्तों ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। उनादकट की मंगेतर रिनी पेशे से वकील हैं। दोनों ने 15 मार्च 2020 को सगाई की थी, लेकिन शादी की तारीख की बात सीक्रेट रखी थी। सगाई के दो दिन पहले ही उनादकट ने रणजी में सौराष्ट्र की टीम के चैंपियन बनाया था।

रिलेटेड पोस्ट्स