मुंबई ने खेला इन खिलाड़ियों पर दांव

आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस इस बार भी काफी मजबूत टीम नजर आ रही है। टीम के पास दो करोड़ भी नहीं बचे हैं और ना खिलाड़ियों के लिए जगह भी कम है। रोहित शर्मा की कप्तानी में इस बार टीम का प्रयास अपने पांचवें खिताब पर होगा। इस बार उम्मीद थी कि आस्ट्रेलिया के क्रिस लिन के लिए नीलामी में बड़ी जंग देखी जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस ने लिन को बेस प्राइस दो करोड़ रुपये में अपने नाम किया।

उनके लिए किसी और ने नीलामी में बोली नहीं लगाई। इसके बाद उन्होंने सौरभ तिवारी (50 लाख), नाथन कुल्टर नाइल (8 करोड़), मोसिन खान (20 लाख) और दिगविजय देशमुख (20 लाख)को भी खरीदा। इस नीलामी में मुंबई ने 11.2 करोड़ रुपए खर्च किए। 

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस 4 बार आईपीएल खिताब पर कब्जा जमाने वाली इकलौती टीम है। मुंबई 2013, 2015, 2017 और 2019 में चैंपियन बन चुकी है। मुंबई के बाद एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स का नंबर आता है जिसके खाते में 3 खिताब दर्ज हैं।

पर्स में बचे पैसेः 1.95 करोड़ रुपये

टोटल स्लॉटः 1    

ओवरसीज स्लॉटः 0

टॉप ऑर्डर बल्लेबाज: रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, क्विंटन डिकॉक, आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, क्रिस लिन।

फिनिशर: कीरन पोलार्ड, ईशान किशन, शेरफने रदरफोर्ड, सौरभ तिवारी। 

ऑलराउंडर: हार्दिक पांड्या, कुणाल पांड्या, प्रिंस बलवंत राय।

स्पिनर: राहुल चाहर, जयंत यादव, अनुकूल रॉय।

तेज गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा, ट्रेंट बोल्ट, धवल कुलकर्णी, मिशेल मैक्लिनेगन, नाथन कूल्टर नाइल, मोहसिन खान, दिग्विजय देशमुख।

रिटेन खिलाड़ी: रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, क्रुणाल पांड्या, इशान किशन, सूर्य कुमार यादव, राहुल चाहर, अनमोलप्रीत सिंह, जयंत यादव, आदित्य तारे, अनुकुल रॉय, धवल कुलकर्णी, क्विंटन डी कॉक, कीरोन पोलार्ड, शेरफेन रदरफोर्ड, लसिथ मलिंगा, मिशेल मैक्लेनाघन, ट्रेंट बोल्ट।

रिलीज खिलाड़ी: एविन लुईस, एडम मिल्ने, जेसन बेहरेंडॉर्फ, बेयूरन हेंड्रिक, बेन कटिंग, युवराज सिंह, बरिंदर शरण, रसिख सलाम, पंकज जसवाल, अल्जारी जोसेफ।

रिलेटेड पोस्ट्स