पिच में असमान उछाल से विवाद, इंगलैंड ने न्यूजीलैंड पर शिकंजा कसा

गेंद की असमान उछाल से आउट हुए केन विलियमसन के विकेट और हेनरी निकोल्स के सिर पर लगी चोट के कारण न्यूजीलैंड और इंगलैंड के बीच पहले टेस्ट का मेजबान माउंड मोनगानुई मैदान विवाद के घेरे में आ गया है जबकि मैच में 3 दिन का खेल बाकी है। 2 दिन के भीतर ही ‘बे ओवल’ की पिच अप्रत्याशित हो गई है। न्यूजीलैंड ने 3 विकेट 106 रन पर गंवा दिये थे। इसके बाद उसके संकटमोचक विलियमसन ने 51 रन बनाये लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल सके। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर न्यूजीलैंड का स्कोर इंगलैंड के 353 रन के जवाब में 4 विकेट पर 144 रन था। विलियमसन ने सैम कुरेन को चौका लगाकर अर्धशतक पूरा किया लेकिन अगली गेंद पर असमान उछाल से चौके विलियमसन ने बल्ला बचाव में अड़ाया और गेंद दूसरी स्लिप में चली गई। कुरेन भी इस विकेट से हैरान रह गए थे। पहले दिन का खेल समाप्त होने पर हेनरी निकोल्स 26 और बीजे वाटलिंग छह रन बनाकर खेल रहे थे। पूरे दिन में 10 विकेट गिरे। निकोल्स को जोफ्रा आर्चर का बाउंसर सिर में लगा लेकिन मेडिकल चेकअप में कुछ गंभीर परेशानी नजर नहीं आई। वह कल का खेल शुरू होने से पहले जांच करायेंगे।

रिलेटेड पोस्ट्स