पाकिस्तान के नसीम शाह ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट डेब्यू करने वाले सबसे युवा

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। साथ ही वे ऐसा करने वाले विश्व के नौंवे युवा खिलाड़ी हैं। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के ही पू्र्व कप्तान इयान क्रेग थे, जिन्होंने 15 साल 279 दिन की उम्र में अपने घरेलू मैदान पर टेस्ट डेब्यू किया था। नसीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन में खेले जा रहे टेस्ट के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई है।
नसीम ने अब तक सिर्फ सात फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिनमें 27 विकेट लिए। उन्हें बॉलिंग कोच वकार युनुस ने डेब्यू कैप दी। मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
हसन रजा टेस्ट डेब्यू करने वाले सबसे युवा
सबसे कम उम्र में टेस्ट डेब्यू करने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के ही हसन रजा के नाम है। उन्होंने 14 साल 227 दिन में ऐसा किया था। हालांकि बाद में उनकी उम्र को लेकर विवाद हुआ था। इस फेहरिस्त में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के ही मुश्ताक मोहम्मद हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 15 साल 124 दिन की उम्र में डेब्यू किया था। वहीं इस सूची में सचिन तेंडुलकर पांचवें स्थान पर हैं। वो 16 साल 205 दिन की उम्र में ये कारनामा कर चुके हैं। सबसे कम उम्र में टेस्ट खेलने वाले दस खिलाड़ियों में से 6 पाकिस्तान के ही हैं।
सबसे कम उम्र में टेस्ट डेब्यू करने वाले खिलाड़ी
खिलाड़ी | उम्र | टीम | विरुद्ध | मैच का दिन |
हसन रजा | 14 साल 227 दिन | पाकिस्तान | जिम्बाब्वे | 24 अक्टूबर, 1996 |
मुश्ताक मोहम्मद | 15 साल 124 दिन | पाकिस्तान | वेस्टइंडीज | 26 मार्च, 1959 |
मोहम्मद शरीफ | 15 साल 128 दिन | बांग्लादेश | जिम्बाब्वे | 19 अप्रैल, 2001 |
आकिब जावेद | 16 साल 189 दिन | पाकिस्तान | न्यूजीलैंड | 10 फरवरी, 1989 |
सचिन तेंडुलकर | 16 साल 205 दिन | भारत | पाकिस्तान | 15 नवंबर, 1989 |
अफताब बलोच | 16 साल 221 दिन | पाकिस्तान | न्यूजीलैंड | 8 नवंबर, 1969 |
तल्हा जुबैर | 16 साल 223 दिन | बांग्लादेश | श्रीलंका | 21 जुलाई, 2002 |
नसीम उल गानी | 16 साल 248 दिन | पाकिस्तान | वेस्टइंडीज | 17 जनवरी, 1958 |
इनामुल हक(जू.) | 16 साल 320 दिन | बांग्लादेश | इंग्लैंड | 21 अक्टूबर, 2003 |
खालिद हसन | 16 साल 352 दिन | पाकिस्तान | इंग्लैंड | 1 जुलाई, 1954 |