ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय हॉकी टीम की लगातार चौथी हार

कंगारुओं के खिलाफ जीत हासिल किए लम्बा समय बीता
खेलपथ संवाद
पर्थ।
भारत ने महत्वपूर्ण दौरे में अपना निराशाजनक प्रदर्शन जारी रखते हुए शुक्रवार को पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-3 से हारकर पांच मैचों की पुरुष हॉकी टेस्ट सीरीज में लगातार चौथी हार झेली। भारतीय पुरुष हॉकी टीम की तरफ से चौथे मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकमात्र गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 12वें मिनट में किया वहीं जेरेमी हेवर्ड ने 19वें, 47वें और जैक वेल्च ने 54वें मिनट में गोल करके ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई।
भारतीय टीम ने मैच की शुरुआत आक्रामक रूप से की। शुरुआती मिनट में मनदीप सिंह ने एक शक्तिशाली शॉट लगाया, जिसे ऑस्ट्रेलियाई गोलकीपर एंड्रयू चार्टर ने बचा लिया। हालाँकि, मेजबान टीम ने भी पलटवार किया और उसे लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले, जिन्हें वे भुना नहीं सके। पहले टेस्ट में भारत को 1-5, दूसरे में 2-4 और तीसरे में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था। पेरिस ओलम्पिक की तैयारियों के मद्देनजर खेली जा रही सीरीज का पांचवां मैच आज (शनिवार) खेला जाएगा।
भारतीय हॉकी टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट में 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। पांच मैचों की सीरीज में यह मेहमान टीम की चौथी हार है। बिजली कड़कने के कारण 40 मिनट देरी से शुरू हुए मैच में चारों गोल पेनाल्टी कॉर्नर पर आए। भारत ने कप्तान हरमनप्रीत की मदद से 12वें मिनट में बढ़त बनाई थी लेकिन जेरेमी हेवर्ड (19वां मिनट, 47वां मिनट) ने दो और जैक वेल्क (54वां मिनट) ने ऑस्ट्रेलिया की जीत सुनिश्चित की।
न्यूजीलैंड हॉकी टीम के दौरे के 100 वर्ष पूरे होने का मनाएगा जश्न
न्यूजीलैंड भारतीय सेना की हॉकी टीम की ओर से 1926 में किए गए दौरे के सौ वर्ष होने का जश्न मनाने जा रहा है। तीन माह तक चले इस दौरे की टीम में हॉकी के जादूगर ध्यानचंद भी शामिल थे। माना जाता है कि इसी दौरे से ध्यानचंद का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उदय हुआ था। भारत में न्यूजीलैंड के राजदूत डेविड पाइन ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि 2026 दोनों देशों के संबंधों का विशेष वर्ष होगा। उन्होंने कहा कि इस जश्न के लिए एक समिति का गठन हो चुका है और समय के अनुसार चीजें आगे बढ़ती चली जाएंगी।
उन्होंने कहा कि हम हर खेल में भारत के साथ जुड़ाव का जश्न मनाएंगे। चाहे क्रिकेट हो, वेटलिफ्टिंग, जूडो या फिर बॉक्सिंग। हमें उम्मीद है कि भारत के प्रधानमंत्री 2026 में इस जश्न में शामिल होने न्यूजीलैंड आएंगे। भारतीय हॉकी संघ के गठन के बाद 1926 में पहली बार न्यूजीलैंड टीम भेजी गई थी। इस दौरे पर भारतीय टीम ने 21 मैच खेले, जिसमें 18 उसने जीते। इस दौरे पर ध्यानचंद ने शानदार प्रदर्शन कर वहां के लोगों का दिल जीता था।

रिलेटेड पोस्ट्स