आयुष बदोनी पर कप्तान केएल राहुल फिदा

हर परिस्थिति में शानदार पारी खेलने की काबिलियत
दिल्ली के खिलाफ छक्का लगाकर दिलाई जीत
मुम्बई।
दिल्ली के खिलाफ मैच में आयुष बदोनी ने 3 गेंदों पर 10 रन की पारी खेली और छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। बदोनी ने टीम के लिए फिनिशर की भूमिका निभाकर धोनी की याद ताजा कर दी। बदोनी की इस पारी के बाद लखनऊ जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने भी उनकी तारीफ की। उन्होंने कहा कि बदोनी दबाव में भी बेहतर खेले। उनमें किसी भी परिस्थिति में शानदार पारी खेलने की काबिलियत है। बदोनी को जब भी मौका मिला है, उन्होंने शानदार पारी खेली और वह हर परिस्थिति में बल्लेबाजी करने के लिए तैयार रहता है।
बदोनी ने दिल्ली के खिलाफ 3 गेदों पर 10 रन बनाकर नाबाद रहे। जब बदोनी बल्लेबाजी करने के लिए उतरे, तब लखनऊ को जीत के लिए 5 गेंदों पर 5 रन चाहिए थे। पहली गेंद पर दिल्ली के अनुभवी गेंदबाज शार्दूल ठाकुर ने रन नहीं बनने दिए। इस वजह मैच रोमांचक मोड़ पर चला गया। ऐसा लग रहा था पलड़ा किसी भी तरफ झुक सकता है, पर बदोनी ने तीसरी गेंद पर चौका और चौथी गेंद पर छक्का लगाकर लखनऊ को जीत दिलाई।
इससे पहले बदोनी चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी फिनिशर की भूमिका में नजर आए थे। वे 9 गेंद पर 19 रन बनाकर नाबाद रहे थे और अपनी पारी में 2 छक्के भी लगाए। इस मैच में भी टीम को आखिरी ओवर में 9 रन की जरूरत थी। बदोनी ने आखिरी ओवर में छक्का लगाकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया था। बदोनी ने अब तक 4 मैच में 51 की औसत 102 रन बनाए हैं। इसमें एक अर्धशतक भी शामिल है। उनका स्ट्राइक रेट 156.92 रहा है।
दिल्ली से रणजी में नहीं मिला था मौका
आयुष बदोनी दिल्ली के रहने वाले हैं। वह पिछले तीन सालों से आईपीएल फ्रेंचाइजियों का चक्कर लगा रहे थे और ट्रायल में शामिल हो रहे थे। उन्हें मौका नहीं मिला। इस बार 
आईपीएल ऑक्शन में लखनऊ जायंट्स ने उन्हें 20 लाख में खरीदा और लखनऊ के मेंटर गौतम गंभीर ने उन्हें मौका दिया। बदोनी को आईपीएल ऑक्शन से पहले रणजी के पहले सीजन में दिल्ली की टीम में शामिल नहीं किया गया था। आईपीएल में मिले मौके का बदोनी ने फायदा उठाते हुए अपनी अलग पहचान बनाई है।

रिलेटेड पोस्ट्स