भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ने सांसद दीपेंद्र हुड्डा पर बोला जुबानी हमला खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत के दो दिग्गज पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट कांग्रेस पार्टी में शामिल हो चुके हैं। दोनों शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। इसके बाद से भाजपा दोनों पर जमकर निशाना साध रही है। इसी कड़ी में भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह का बयान भी सामने आया है। उन्होंने विनेश और बजरंग पर तंज कसा है। साथ ही कांग्रेस पार्टी और .......
पेरिस पैरालम्पिक क्लब थ्रो एफ-51 स्पर्धा में जीता गोल्ड मेडल खेलपथ संवाद सोनीपत। पेरिस में चल रहे पैरालम्पिक खेलों के पुरुष वर्ग की क्लब थ्रो एफ-51 स्पर्धा में सोनीपत के गांव भदाना निवासी धर्मबीर नैन ने गोल्ड मेडल जीता। यह मेडल उन्होंने अपने गुरु अमित सरोहा को समर्पित किया है जो इस स्पर्धा में उनके प्रतिद्वंद्वी थे। सरोहा टॉप थ्री में स्थान नहीं बना पाये। धर्मबीर की जीत से उनके पैतृक गांव भदाना और सोनीपत स्थित उनके.......
विनेश जुलाना तो बजरंग बादली से लड़ेंगे चुनाव! खेलपथ संवाद चण्डीगढ़। पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं। नई दिल्ली में बुधवार को दोनों पहलवानों ने नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी से मुलाकात की। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर मुलाकात की तस्वीर भी पोस्ट की है। इस मुलाकात के बाद माना जा रहा है कि विनेश जुलाना और बजरंग पूनिया बादली सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। य.......
हरियाणा विधान सभा चुनाव में भाजपा ने दिया टिकट छोटी उम्र में माता-पिता ने दुनिया को कहा अलविदा खेलपथ संवाद नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इसमें पूर्व भारतीय कबड्डी खिलाड़ी दीपक हुड्डा को मेहम से मैदान में उतारा गया है। कबड्डी के बाद अब वह राजनीति के मैदान में दांव लगाते नजर लगाएंगे। दीपक राम निवास हुड्डा एक पेशेवर भारतीय कबड्डी खिलाड़.......
लोगों की अपेक्षाओं को देखकर नर्वस था सुमित खेलपथ संवाद सोनीपत। टोक्यो पैरालम्पिक में सफलता के झंडे गाड़ने के बाद पेरिस पैरालम्पिक खेलों में सोनीपत के जेवलिन थ्रोअर सुमित अंतिल ने लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इतना ही नहीं, उन्होंने अपना पिछला पैरालम्पिक रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। सुमित की स्वर्णिम सफलता से उनके परिवार व गांव में खुशी का माहौल है। उनकी मां व परिवार वाले कहते नहीं थकते कि भगवान ऐसा कामयाब बेटा सबको दे।.......
उत्तराखंड में संविदा खेल प्रशिक्षकों के मानदेय में वृद्धि अब एक साल नहीं तीन साल की होगी नियुक्ति खेलपथ संवाद देहरादून। देवभूमि को खेलभूमि बनाने की कोशिशों के तहत उत्तराखंड सरकार ने सबसे पहले प्रशिक्षकों के मानदेय बढ़ाने को प्राथमिकता दी है। सरकार ने प्रशिक्षकों का मानदेय बढ़ाने के साथ ही उनकी नियुक्ति एक साल की बजाय तीन साल के लिए करने का निर्णय लिया है। प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि हम देवभूमि को खेलभूमि प्रशिक्षक.......
राष्ट्रीय ओपन चैम्पियनशिप में सर्वश्रेष्ठ प्रयास से जीता स्वर्ण खेलपथ संवाद बेंगलूरु। सेना की लम्बी कूद की अनुभवी खिलाड़ी एंसी सोजन ने सोमवार को राष्ट्रीय ओपन चैम्पियनशिप के समापन दिन 6.71 मीटर का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रयास करते हुए स्वर्ण पदक के साथ सर्वश्रेष्ठ महिला एथलीट का पुरस्कार अपने नाम किया। 23 साल की यह खिलाड़ी दिग्गज अंजू बॉबी जॉर्ज के 2002 में बनाए गए 6.74 मीटर के मीट रिकॉर्ड को तोड़ने से मामूली अंतर से चूक गई। ए.......
कहा- शिकायत की तो नौकरी खा जाऊंगा वॉलीबॉल कोच ने जिलाधिकारी को पत्र लिख लगाई न्याय की गुहार खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव से भी कर चुकी है शिकायत जौनपुर। प्रशिक्षकों की समस्याएं दूर करने की बजाय उत्तर प्रदेश के जिला खेल अधिकारी अब उन्हें ही धमकाने की जुर्रत करते देखे जा रहे हैं। मामला खेल मंत्री के गृह जनपद जौनपुर का है। महिला वॉलीबॉल प्रशिक्षक ने जिला क्रीड़ाधिकारी पर दुर्व्यवहार और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी.......
रुबीना फ्रांसिस ने साधा कांसे पर निशाना खेलपथ संवाद नई दिल्ली। मध्य प्रदेश की निशानेबाज बेटी रुबीना फ्रांसिस ने पेरिस पैरालम्पिक में कांस्य पदक जीतकर अपना बचपन का सपना साकार कर लिया है। रूबीना फ्रांसिस ने बचपन में अपने आदर्श, ओलम्पिक पदक विजेता निशानेबाज गगन नारंग का अनुसरण करने का सपना देखा था, लेकिन सबसे बड़े मंच पर पदक जीतना उनके लिए बेहद मुश्किल लक्ष्य था क्योंकि उनके लिए अपने पैरों पर स्थिर खड़ा होना भी बहुत बड़ी बात थी। .......
महिलाओं ने मानसी के स्वागत में मंगल गीत गाए खेलपथ संवाद जींद(जुलाना)। जुलाना क्षेत्र केे लजवाना कलां गांव की लाडली बेटी मानसी लाठर ने गत 22 अगस्त को जॉर्डन के ओमान में आयोजित अंडर 17 विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता है। शुक्रवार को जुलाना कस्बे में पहुंचने पर मानसी लाठर का कस्बे की पुरानी अनाज मंडी में जुलाना लाठर बारहा खाप, विभिन्न सामाजिक संगठनों, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों इत्यादि ने चांदी की ग.......
