लवलीना की हार से मुक्केबाजी में भारतीय चुनौती समाप्त

चीन की नम्बर एक ली कियेन के मुक्कों से हुई पस्त खेलपथ संवाद पेरिस। टोक्यो ओलम्पिक 2020 में कांस्य पदक जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन पेरिस ओलम्पिक में क्वार्टर फाइनल के पार नहीं जा सकीं। महिलाओं के 75 किलो वर्ग में चीन की नम्बर एक ली कियेन ने लवलीना को तीनों राउंड में शिकस्त दी। कियेन ने लवलीना को 4-1 से हरा दिया।  लवलीना क्वार्टर फाइनल में अपना पहला राउंड हार गई थीं। तीन जजों ने ली कियान को 10 अंक दिए और दो ने नौ अ.......

पेरिस ओलम्पिक में मेरठ की पारुल और प्रियंका ने किया निराश

शॉटपुटर तजिंदरपाल सिंह तूर का भी निराशाजनक प्रदर्शन खेलपथ संवाद पेरिस। हर बार की तरह पेरिस ओलम्पिक भी भारतीय एथलीटों के लिए कुछ अच्छा नहीं गुजर रहा है। दो बार के एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता शॉटपुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के करीब भी नहीं पहुंच सके और ग्रुप ए में 15वें स्थान पर रहे तथा ओलम्पिक के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में भी असफल रहे। मेरठ की एथलीटों प्रियंका गोस्वामी और पारुल चौधरी का.......

क्या मुक्केबाज निशांत के साथ पेरिस में हुई बेईमानी

फैंस का सवाल- देव ने विपक्षी मुक्केबाज को खूब धोया, फिर कैसे हार गए? अब लवलीना बोरगोहेन ही बचा सकती हैं मुक्केबाजी में भारत की लाज खेलपथ संवाद पेरिस। पहले दो बाउट में बढ़त बनाने के बावजूद भारतीय मुक्केबाज निशांत देव पेरिस ओलम्पिक में पुरूषों के 71 किलोवर्ग के क्वार्टर फाइनल में मैक्सिको के मार्को वेरडे से हारकर बाहर हो गए। हालांकि उनकी हार को उनके चाहने वाले पचा नहीं पा रहे तथा सवाल कर रहे हैं कि जब देव ने विपक्षी मुक्केबाज को.......

इमाने खेलीफ का पदक पक्का, क्वार्टर फाइनल जीतते ही रो पड़ीं

क्वार्टर फाइनल में हंगरी की अना लुका हैमोरी को 5-0 से हराया खेलपथ संवाद पेरिस। विवादों में घिरी इमाने खेलीफ ने क्वार्टर फाइनल में हंगरी की अना लुका हैमोरी को 5-0 से हराकर अपने देश के लिए पदक पक्का कर लिया है। मुकाबला जीतने के बाद वह रो पड़ीं। हार के बाद इमाने खेलीफ की प्रतिद्वंद्वी अना लुका हैमोरी ने कहा कि उन्होंने खेलभावना से मुकाबला खेला और मुझे किसी से कोई शिकायत नहीं है। मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं। पिछले साल लैंगिक जांच.......

तीरंदाज धीरज और अंकिता ने मेडल नहीं दिल जीता

ऐतिहासिक कांस्य पदक मैच में अमेरिका से मिली हार खेलपथ संवाद पेरिस। भारत के धीरज बोम्मादेवरा और अंकिता भकत की मिश्रित युगल तीरंदाजी जोड़ी बेशक पेरिस में ऐतिहासिक कांस्य पदक नहीं जीत पाई हो लेकिन इन्होंने अपने सटीक निशानों से सबका दिल जरूर जीता है। भारतीय जोड़ी को शुक्रवार को पेरिस ओलम्पिक की तीरंदाजी स्पर्धा के सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया की शीर्ष वरीय जोड़ी के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा। उसके बाद कांस्य पदक मैच में भारत की जोड़ी.......

20 किलोमीटर पैदल चाल में भारतीयों का निराशाजनक प्रदर्शन

पेरिस ओलम्पिक में छठा दिन भारतीय खेमे के लिए ठीक नहीं रहा खेलपथ संवाद पेरिस। शूटर स्वप्निल के कांस्य पदक को छोड़ दें तो भारतीय टीम के लिए पेरिस ओलम्पिक में छठा दिन काफी खराब रहा। निशानेबाज स्वप्निल कुसाले ने जहां देश को तीसरा पदक दिलाया, वहीं भारत की एथलेटिक्स में शुरुआत अच्छी नहीं रही और 20 किलोमीटर पैदल चाल स्पर्धा में भारतीय पुरुष और महिला एथलीटों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। दूसरी तरफ, महिला निशानेबाज अंजुम मोदगिल और सिफत कौर भी प्.......

चीन की जियाओ से हारकर पीवी सिंधू पेरिस ओलम्पिक से बाहर

टोक्यो ओलम्पिक का लिया बदला, भारतीय शटलर को 2-0 से हराया खेलपथ संवाद पेरिस। भारतीय शटलर पीवी सिंधू को तगड़ा झटका लगा। गुरुवार को चीन की ही बिंग जियाओ ने उन्हें 2-0 से हराकर टोक्यो ओलम्पिक की हार का बदला ले लिया। महिला एकल प्री-क्वार्टर फाइनल में चीन की विश्व की छठे नम्बर की खिलाड़ी ही बिंग जियाओ के खिलाफ सीधे गेम में हारकर सिंधू पेरिस खेलों से बाहर हो गईं।  29 वर्षीय पीवी सिंधू लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में विफल रहीं और .......

रोती एंजेला कैरिनी ने कहा मुझे कभी इतना तगड़ा पंच नहीं लगा

लिंग जांच में अयोग्य मुक्केबाज इमाने खलीफ का सबको डर सवाल अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति ने क्यों दी अनुमति? खेलपथ संवाद पेरिस। अल्जीरिया की विवादास्पद मुक्केबाज इमाने खलीफ प्रतिद्वंद्वी इटली एंजेला कैरिनी के मुकाबले के महज 46 सेकेंड बाद हटने से पेरिस ओलम्पिक का पहले दौर का मुकाबला जीत गईं। खलीफ को 2023 विश्व चैम्पियनशिप में लिंग जांच में विफल होने के बाद जैविक रूप से पुरुष बताते हुए अयोग्य कर दिया गया था जिसके बाद से पेरिस में उनक.......

बेल्जियम ने रोका भारतीय पुरुष हॉकी टीम का अजेय अभियान

अग्रता हासिल करने के बाद हरमनप्रीत की टोली 2-1 से हारी खेलपथ संवाद पेरिस। बेल्जियम ने पूल बी के मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम को 2-1 से हराकर भारत का पेरिस ओलम्पिक में चला आ रहा अजेय अभियान रोक दिया। भारत को अभिषेक ने दूसरे क्वार्टर में गोल कर शुरुआती बढ़त दिलाई थी, लेकिन बेल्जियम के लिए थिबेयू स्टॉकब्रोएक्स और जॉन डोचमैन ने तीसरे क्वार्टर में एक-एक गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई जो अंत तक बरकरार रही। भारतीय टीम ने बेल्जियम क.......

एथलेटिक्स में अपना सर्वश्रेष्ठ देने उतरेंगे भारतीय सूरमा

विश्व और ओलम्पिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा पर सबकी निगाहें खेलपथ संवाद पेरिस। भारत का 29 सदस्यीय दल पेरिस ओलम्पिक खेलों में गुरुवार से शुरू होने वाली एथलेटिक प्रतियोगिता में जब अपना अभियान शुरू करेगा तो सभी की निगाहें नीरज चोपड़ा पर टिकी रहेंगी जो भाला फेंक में अपने खिताब का बचाव करके भारतीय खेलों के इतिहास में नया अध्याय जोड़ने की कोशिश करेंगे। नीरज मामूली चोटों के कारण ओलम्पिक से पहले अधिक प्रतियोगिताओं में भाग नहीं ले पाए थे, लेकिन इसक.......