रोनाल्डो ने खत्म की मेसी की बादशाहत

2021 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले फुटबॉलर बने
नई दिल्ली। क्रिस्टियानो रोनाल्डो साल 2021 में सबसे अधिक कमाई करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बन गए हैं। इस मालमे में उन्होंने लियोनेल मेसी की पीछे छोड़ दिया। रोनाल्डो मैनचेस्टर यूनाइटेड का हिस्सा हैं जबकि मेसी पीेएसजी के लिए खेलते हैं। 
पुर्तगाल के फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी को पछाड़कर 2021 में सर्वाधिक कमाई करने वाले फुटबॉलर बन गए हैं। फोर्ब्स के मुताबिक, इस सीजन में शीर्ष दस कमाई करने वाले फुटबॉलरों की कर युक्त आय 585 मिलियन अमेरिकी डॉलर रही, जोकि पिछले साल 570 मिलियन डॉलर से ज्यादा है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो मैनचेस्टर यूनाइटेड का हिस्सा हैं जबकि मेसी पीएसजी के साथ खेलने का करार किया है।
पेरिस सेंट जर्मन क्लब में सबसे अधिक कमाई करने वाले पांच में से तीन फुटबॉलर शामिल हैं। इस वर्ष मेसी ने भी पीएसजी की ओर से खेलने का फैसला किया था। उनके अलावा 29 वर्षीय नेमार भी इसी क्लब का हिस्सा हैं जो इस साल कमाई के मामले में तीसरे स्थान पर हैं और उनकी कमाई 95 मिलियन डॉलर रही। जबकि 22 वर्षीय कैलियन म्बाप्पे चौथे नंबर पर काबिज हैं जिन्होंने इस साल 43 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई की।
2021 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले फुटबॉलर
 नाम कुल कमाई (डॉलर में)
 क्रिस्टियानो रोलनाल्डो 125 मिलियन
 लियोनेल मेसी 110 मिलियन
 नेमार 95 मिलियन
 कैलियन म्बाप्पे 43 मिलियन
 मोहम्मद सालेह 41 मिलियन
 रॉबर्ट लेवानडॉस्की 35 मिलियन
 एंड्रेस इनिएस्टा 35 मिलियन
 पॉल पोग्बा 34 मिलियन
 गैरेथ बेल 32 मिलियन
 ईडन हैजर्ड 29 मिलियन
रिलेटेड पोस्ट्स