33 साल पुराना विश्व रिकार्ड मामूली अंतर से चूकी हेराह

यूजीन (अमेरिका)। जमैका की फर्राटा धावक इलेनी थाम्पसन हेराह ने प्रीफोनटेन क्लासिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में टोक्यो ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने के अपने प्रदर्शन में सुधार किया लेकिन वह फ्लोरेन्स ग्रिफिथ जॉयनर के 33 साल पुराने विश्व रिकार्ड को तोड़ने से चूक गयीं। 
थाम्पसन ने शनिवार को महिलाओं की 100 मीटर दौड़ 10.54 सेकेंड में पूरी की जो इस साल विश्व में किसी भी एथलीट का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में 10.61 सेकेंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने इसमें सुधार किया, लेकिन जॉयनर का 1988 में बनाया गया 10.49 सेकंड का रिकार्ड अब भी उनकी पहुंच से बाहर है। ओलम्पिक की तरह थाम्पसन के बाद जमैका की ही शेली एन फ्रेजर प्राइस और शेरिका दूसरे और तीसरे स्थान पर रही।

रिलेटेड पोस्ट्स