यांग क्वान ने लगाया गोल्ड मेडल पर 'निशाना'

चीन ने जीता टोक्यो ओलम्पिक का पहला स्वर्ण पदक
टोक्यो।
जापान में आयोजित टोक्यो ओलम्पिक में टूर्नामेंट का पहला स्वर्ण पदक चीन के नाम दर्ज हुआ। चीन की यांग क्वान ने शनिवार (24 जुलाई) को महिला 10 मीटर राइफल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल पर निशाना लगाया। उन्होंने ओलम्पिक में नए रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। 
महिला 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा का रजत पदक रूस की निशानेबाज अनास्तासिया गलाशिना ने जीता। जबकि इस स्पर्धा का कांस्य पदक स्विट्जरलैंड की नीना क्रिस्टन जीतने में सफल रहीं। 

रिलेटेड पोस्ट्स