जी-7 देशों ने प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा का किया समर्थन

मामला ओलम्पिक मेजबानी का
टोक्यो।
जापान के प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा ने इस साल टोक्यो में ओलम्पिक और पैरालम्पिक की मेजबानी के मामले में अपने देश के लिए जी-7 समूह के नेताओं से समर्थन हासिल किया। रविवार को कार्बिस बे में बातचीत के बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने इन खेलों के दौरान ‘संक्रमण नियंत्रण' कैसे होगा इसकी जानकारी दी। 
जी-7 शिखर सम्मेलन के बाद एक विज्ञप्ति में इसके नेताओं ने खेलों को ‘कोविड -19 पर काबू पाने में वैश्विक एकता के प्रतीक के रूप में' सुरक्षित तरीके से आयोजित करने के लिए अपना समर्थन दोहराया। पिछले साल महामारी के कारण् स्थगित हुए टोक्यो खेलों का आगाज 23 जुलाई से होना है जिसके लिए बड़ी संख्या में विदेशी खिलाड़ी और खेल से जुड़े लोग जापान आयेंगे।

रिलेटेड पोस्ट्स