पावल्युचेनकोवा फ्रेंच ओपन के फाइनल में

पेरिस। अनास्तासिया पावल्युचेनकोवा ने बृहस्पतिवार को यहां सेमीफाइनल में गैरवरीय तमारा जिदानसेक को सीधे सेटों में हराकर पहली बार फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। रूस की 31वीं वरीय पावल्युचेनकोवा ने 7-5, 6-3 जीत दर्ज की। 
आस्ट्रेलिया ओपन 2015 के बाद किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाने वाली रूस की वह पहली महिला खिलाड़ी हैं। शनिवार को होने वाले फाइनल में पावल्युचेनकोवा का सामना 17वीं वरीय मारिया सक्कारी और बारबरा क्रेजसिकोवा के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता से होगा।

रिलेटेड पोस्ट्स